Sawan Somwar 2024: शिवजी को प्रिय सावन मास के प्रत्येक सोमवार का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। इस पावन महीने का तीसरा सोमवार व्रत 5 अगस्त, 2024 को रखा जाएगा। इस महीने के तीसरे सोमवार की शुरुआत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी प्रथमा तिथि को अश्लेषा और मघा नक्षत्र के शुभ योग में हो रही है। इन दोनों नक्षत्र के स्वामियों, अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध और मघा नक्षत्र के स्वामी केतु, के प्रभाव से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
महादेव शिव की कृपा से मेष राशि जातकों के जीवन की अनेक मुश्किलें हल होंगी। धन-धान्य में वृद्धि होने के योग हैं। इनकम के नए लेकिन स्थाई स्रोत बनेंगे। जीवन में स्थिरता आएगी। प्राइवेट नौकरीपेशा जातक काम के बोझ से मुक्ति पा सकते हैं। सरकारी नौकरी वालों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। दोस्तों के साथ टूर पर जाने का प्लान बन सकता है। लव लाइफ में साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय यादगार हो सकता है। जीवन में आकस्मिक लेकिन सकरात्मक बदलाव आने के योग हैं। न केवल रोजमर्रा की परेशानियों का हल मिलेगा, बल्कि धन लाभ भी होने के योग हैं। कारोबार में जबरदस्त उछाल आ सकता है, भारी लाभ होने की आशा है। जॉब कर रहे लोगों का ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। बॉस से अच्छी पटरी बैठ सकती है। मित्रों के संग मनोरंजन का लाभ उठाएंगे। पारिवारिक मदद से अपना नया काम या व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
मकर राशि
आपको कोर्ट-कचहरी के झमेले से मुक्ति मिलेगी। स्टूडेंट्स को स्टडी के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रोजेक्ट से आर्थिक लाभ होगा। शेयर बाजार में किए हुए निवेश का बढ़िया रिटर्न प्राप्त हो सकता है। इनकम का फ्लो तेज होगा, प्रोफेशनल लाइफ में स्थिरता आएगी। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। किसी को दिया हुआ कर्ज वापस मिलने की प्रबल संभावना है। लाइफ पार्टनर की हेल्प से घर के सभी अटके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़ें: मां से मिली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहानियां
ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
12 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines