हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Samudrik Shastra: तर्जनी उंगली की 'शेप' और 'साइज' देती है अहम संकेत, खोलती है स्वभाव, ज्ञान और धन का राज

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में तर्जनी उंगली की बनावट व्यक्ति के भीतर छिपे गुणों को समझने का एक सरल माध्यम मानी गई है, जिसके सही अवलोकन से स्वभाव, ज्ञान और धन से जुडे कई संकेत सामने आते हैं. आइए जानते हैं, तर्जनी उंगली की ‘शेप’ और ‘साइज’ क्या अहम संकेत देती है?

विज्ञापन

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में उंगलियों की बनावट को विशेष महत्व दिया गया है. इन्ही उंगलियों में तर्जनी उंगली का स्थान सबसे खास माना जाता है. इसे गुरु की उंगली भी कहा जाता है, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास, ज्ञान और धन की दिशा को दर्शाती है. तर्जनी की लंबाई, मोटाई और लचीलापन व्यक्ति के भीतर छिपी खूबियों और कमजोरियों की ओर संकेत करता है. इसी आधार पर व्यक्ति के व्यवहार और जीवन में मिलने वाले अवसरों को समझा जाता है. आइए जानते हैं, तर्जनी उंगली की ‘शेप’ और ‘साइज’ क्या अहम संकेत देती है?

तर्जनी उंगली का ज्योतिषीय महत्व

तर्जनी उंगली बृहस्पति ग्रह से जुडी मानी जाती है. बृहस्पति ज्ञान, मार्गदर्शन और नैतिक शक्ति का प्रतीक है. जिस व्यक्ति की तर्जनी संतुलित और स्पष्ट होती है, उसमे निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है. ऐसे लोग दूसरों को दिशा दिखाने में सक्षम होते हैं.

लंबी तर्जनी उंगली के संकेत

लंबी तर्जनी मजबूत इच्छाशक्ति का प्रतीक है. ऐसे व्यक्ति आत्मविश्वासी होते हैं. नेतृत्व करने की क्षमता स्वाभाविक होती है. ज्ञान के प्रति रुचि रहती है. धन के मामले में यह लोग योजना बनाकर आगे बढते हैं और ऊंचे पद तक पहुंच सकते हैं.

विज्ञापन

छोटी तर्जनी का प्रभाव

छोटी तर्जनी वाले लोग जल्दी प्रभावित हो जाते हैं. आत्मविश्वास में उतार चढाव देखा जाता है. निर्णय लेते समय संकोच हो सकता है. धन के मामले में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति रहती है.

यह भी पढ़ें: Hindu Dharma: पिता के जीवित रहते पुत्र के लिए ये काम 5 करना है वर्जित, जानें क्या कहता है शास्त्र

विज्ञापन

चौडी या चपटी तर्जनी

चौडी तर्जनी व्यावहारिक सोच को दर्शाती है. ऐसे लोग मेहनती होते हैं. काम को तेजी से पूरा करते हैं. धन अर्जन में स्थिरता रहती है. ये लोग भरोसेमंद माने जाते हैं.

पतली और लचीली तर्जनी

पतली और लचीली तर्जनी संवेदनशील स्वभाव की ओर इशारा करती है. ऐसे लोग सीखने में तेज होते हैं. ज्ञान को अपनाने की क्षमता अच्छी होती है. धन के मामले में यह लोग रचनात्मक तरीकों से आगे बढते हैं.

विज्ञापन

तर्जनी और अनामिका की तुलना

यदि तर्जनी अनामिका से लंबी हो, तो महत्वाकांक्षा अधिक होती है. बराबर होने पर संतुलित सोच और सम्मान की चाह दिखती है. अनामिका से छोटी तर्जनी में आत्मविश्वास की कमी और ईर्ष्या का भाव पाया जा सकता है.

उंगली की नोक का आकार

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, तर्जनी की नुकीली नोक नेतृत्व और आदर्शवाद दर्शाती है. वर्गाकार नोक अनुशासन और दूरदर्शिता का संकेत देती है. चपटी नोक कार्यकुशलता और फुर्ती को दर्शाती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Hindu New Year: इस साल के हिंदू नववर्ष का नाम क्या है, कब शुरू होगा, चैत्र से क्यों होता है आरंभ, जानें हर फैक्ट विस्तार से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola