Navratri 2023, Remedies for Child: नवरात्रि का चल रही है, इस दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा होगी। पंचांग के अनुसार, इस बार नवरात्रि में पांचवे दिन की पूजा 19 अक्टूबर को की जाएगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार,मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना से संतान सुख प्राप्त होता है। इस साल नवरात्रि में मां स्कंदमाता की पूजा 19 अक्टूबर को की जाएगी। ऐसे में यह दिन संतान प्राप्ति से संबंधित कामनाओं की पूर्ति के लिए खास माना जा रहा है। आइए संतान प्राप्ति के लिए नवरात्रि के पांचवें दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में जानते हैं।
संतान प्राप्ति के उपाय
नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से निःसंतान को संतान की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर नवरात्रि के पांचवें दिन माता को 16 श्रृंगार अर्पित करें। इसके साथ ही पति-पत्नी मिलकर देवी के सिद्ध मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से मां स्कंदमाता की कृपा से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।
नवरात्रि के पांचवे दिन शाम के समय मां स्कन्दमाता के साथ-साथ भगवान कार्तिकेय की भी पूजा करें। शास्त्रीय मान्यता है कि नवरात्रि में ऐसा करने से संतान प्राप्ति के साथ-साथ धन, समृद्धि और ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा इस दिन 5 कन्या और बटुक (बालक) को निमंत्रित करके उन्हें खीर-पूड़ी खिलाएं। और उन्हें विदा करते वक्त कुछ दक्षिणा जरूर दें। संतान प्राप्ति के लिए यह उपाय बेहद कारगर माना गया है।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के चौथे दिन से शुरू हो जाएंगे तुला समेत 5 राशियों के राजसी सुख वाले दिन! एक महीने की अवधि साबित होगी वरदान
नवरात्रि के पांचवे दिन शाम के समय मां स्कन्दमाता के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और दुर्गा स्तुति का पाठ करें। साथ ही नीचे दिए गए मत्र का कम से कम पांच माला जाप करें-
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रित करद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी ।।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
15 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
23 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines