हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sakat Chauth 2024: आज है सकट चौथ का व्रत, जानें पूजा विधि, मंत्र और चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त

Sakat Chauth 2024 Shubh Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 जनवरी यानी सोमवार को सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। आइए इस खबर में सकट चौथ के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
सकट चौथ

Sakat Chauth 2024 Shubh Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल सकट चौथ माघ माह की चौथ तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि सकट चौथ पर माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए निर्जला रहकर व्रत रखती हैं। साथ ही भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती है और कथा भी सुनती है। महिलाएं कथा सुनने के बाद रात को चंद्र देव को अर्घ्य देती हैं। उसके बाद ही व्रत खोलती हैं। मान्यता है कि सकट चौथ का व्रत बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सकट चौथ का व्रत 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार यानी कल है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सकट चौथ के दिन भगवान गणेश के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। जो जातक सच्चे मन में भगवान गणेश के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं, उनकी सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। चलिए जानते हैं सकट चौथ का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और चंद्रोदय का सही समय क्या है।

सकट चौथ के शुभ मुहूर्त

सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस बार सकट चौथ 29 जनवरी यानी आज है। ऐसे में चतुर्थी तिथि की शुरुआत सुबह के 6 बजकर 10 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 30 जनवरी दिन मंगलवार को सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में आप भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सकट चौथ पर करें गणेश चालीसा और आरती का पाठ, बप्पा होंगे प्रसन्न

सकट चौथ की पूजा विधि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सकट चौथ के दिन प्रातःकाल स्नान करके पूरे दिन उपवास रहकर संकल्प लिया जाता है। इस दिन भगवान गणेश को नए वस्त्र पहनाकर तैयार किया जाता है। साथ ही लाल कपड़ा का आसन दिया जाता है। भगवान गणेश की पूजा में फूल, फल और मिठाइयां अर्पित किया जाता है। साथ ही भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए गणेश चालीसा और गणेश आरती का पाठ किया जाता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- फरवरी में 4 ग्रह एक साथ करेंगे राशि परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में होगी हलचल

सकट चौथ पूजा मंत्र

ॐ एकदन्ताय विद्धमहे, वक्रतुण्डाय धीमहि,
तन्नो दंति प्रचोदयात्

विज्ञापन

सकट चौथ पर अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सकट चौथ पर चांद को देखकर अर्घ्य दिया जाता है। मान्यता है अर्घ्य देने के साथ ही साथ पूजा भी की जाती है। इस दिन जो महिलाएं हैं वे व्रत रखकर चांद का इंतजार करती है। पंचांग के अनुसार, दिल्ली के लिए चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त रात्र के 9 बजकर 10 मिनट साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में चंद्रोदय का समय रात्रि के 9 बजकर 9 मिनट पर है। इस शुभ मुहूर्त पर अर्घ्य दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  माघ माह में कब है अमावस्या की तिथि? जानें स्नान और दान करने का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola