हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sakat Chauth 2026 Rashifal: सकट चौथ को बन रहे शुभ योग से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, भगवान गणेश भी होंगे मेहरबान

Sakat Chauth 2026 Rashifal: सकट चौथ भगवान गणेश की पूजा का एक सबसे शुभ दिन है, जो मंगलवार 6 जनवरी को पड़ रहा है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और शुक्रादित्य योग जैसे कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जो इस दिन को खास बना रहा है. इन योगों के संयोग से 3 राशियों के जातकों की किस्मत चमक सकती है. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Sakat Chauth 2026 Rashifal: सकट चौथ, जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करने वाले भगवान गणेश की पूजा और आराधना का उत्तम दिन माना गया है. 2026 का यह सकट चौथ पर्व मंगलवार 6 जनवरी को है. इस दिन को कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग सबसे महत्वपूर्ण है, जो सुबह 7:15 AM बजे से दोपहर 12:17PM बजे तक रहेगा. इसके साथ ही इस दिन प्रीति योग का प्रभाव पूरे दिन बना रहेगा और रात 8:21 पं बजे के बाद आयुष्मान योग शुरू होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन अश्लेषा नक्षत्र दोपहर 12:17 PM बजे तक है और इसके बाद मघा नक्षत्र का आरंभ होगा.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि इन सभी योग और संयोग के साथ 6 जनवरी को इस साल के पहले शुक्रादित्य योग और बुध-शनि के द्विचत्वारविंशति योग का भी निर्माण हो रहा है. इन सभी योग-संयोग से यह दिन बेहद खास बन गया है. है. ग्रहों-नक्षत्रों की शुभ दृष्टि के साथ जातकों पर भगवान गणेश की कृपा भी बरसेगी. इसका प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह किस्मत के द्वार खुलने जैसा साबित होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: अंगूठा भी बताता है पर्सनैलिटी के छुपे राज, जानिए चपटी, चौड़ी, लचीली, मोटी और छोटे अंगूठे के संकेत

विज्ञापन

वृषभ राशि

सकट चौथ के शुभ योग वृषभ राशि वालों के लिए नई ऊर्जा लेकर आ रहे हैं. लंबे समय से रुके धन संबंधी कार्य गति पकड़ेंगे. आय के नए अवसर सामने आ सकते हैं. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी, साथ ही मान-सम्मान भी मिलेगा. भगवान गणेश की कृपा से निर्णय सही दिशा में जाएंगे. मन में स्थिरता रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी और घर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है. साझेदारी के कामों में भी भरोसेमंद परिणाम सामने आएंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सकट चौथ भाग्य परिवर्तन का संकेत दे रही है. मेहनत का फल मिलने लगेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. पुराने कर्ज या अटके भुगतान से राहत मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी की सराहना होगी. गणेश जी की कृपा से मानसिक तनाव कम होगा. योजनाएं सफल होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और एकाग्रता बढ़ेगी. पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी और सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों पर सकट चौथ के दिन विशेष शुभ प्रभाव रहेगा. करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं. नई जिम्मेदारी या प्रमोशन की संभावना है. धनलाभ के साथ निवेश से फायदा मिल सकता है. रुके हुए सरकारी या कानूनी काम आगे बढ़ेंगे. भगवान गणेश की कृपा से बाधाएं दूर होंगी. जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता आएगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भविष्य की योजनाओं को लेकर स्पष्टता आएगी और आत्मबल मजबूत होगा.

यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2026 Date: 18 या 19 जनवरी, कब है मौनी अमावस्या? जानें महत्व और स्नान-दान का समय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola