Sakat Chauth 2024 Puja Vidhi Shubh Muhurat And Shubh Yog: माघ महीने में पड़ने वाली चतुर्थी को सकट चौथ के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में सकट चौथ का विशेष महत्व होता है। सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माघ माह के चतुर्थी के दिन ही भगवान गणेश ने अपने माता-पिता की परिक्रमा की थी और अपनी बुद्धिमता और ज्ञान का परिचय दिया था।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन महिलाएं निर्जला रहकर व्रत रखती हैं। साथ ही भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं। पंचांग के अनुसार, आज सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। आज महिलाएं संतान की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पंचांग के अनुसार, इस बार का सकट चौथ पर कई विशेष योग भी बन रहे हैं, जिसके कारण इस व्रत का और अधिक महत्व बढ़ गया है। इस खबर में जानेंगे कि सकट चौथ पर कौन से विशेष योग बन रहा है, साथ ही इस व्रत की पूजा-विधि क्या है।
यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में मंगल ग्रह करेंगे प्रवेश, इन राशि के लोग होंगे मालामाल
सकट चौथ का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, सकट चौथ की शुभ तिथि आज सुबह 6 बजकर 10 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह के 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, सकट चौथ का व्रत आज यानी 29 जनवरी को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- आज है सकट चौथ का व्रत, जानें पूजा विधि, मंत्र और चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त
सकट चौथ पर शुभ योग
पंचांग के अनुसार, साल 2024 में सकट चौथ व्रत के दिन कई तरह के शुभ योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि आज के दिन शुक्र, मंगल और बुध तीनों ग्रह मिलकर त्रिग्रही योग का बना रहे हैं। साथ ही सकट चौथ के दिन शोभन योग का भी निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सकट चौथ का महत्व और अधिक बढ़ गया है। आज के दिन जो लोग विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं उन्हें भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही दोगुना फल की प्राप्ति भी होती है।
गणेश चतुर्थी की पूजा- विधि
ज्योतिषियों के अनुसार, सकट चौथ के दिन प्रातकाल उठकर स्नान-ध्यान करें। उसके बाद साफ-सुथरा कपड़ा पहनें। उसके बाद गंगाजल लेकर सकट चौथ व्रत का संकल्प करेंष। उसके बाद भगवान गणेश की मूर्ति या फोटो की चौकी पर स्थापना करें। साथ ही भगवान गणेश को दीप, धूप और अगरबत्ती जलाएं। उसके बाद गणेश जी पर दूर्वा अर्पित करें। साथ ही तिल से बने मोदक या तिलकुट का भोग अर्पित करें। अब अंत में भगवान गणेश की आरती करें।
यह भी पढ़ें- सकट चौथ पर करें गणेश चालीसा और आरती का पाठ, बप्पा होंगे प्रसन्न
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
19 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines