हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

30 साल बाद नवरात्रि पर बना दुर्लभ संयोग! राजयोग से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, होगा बंपर फायदा

Navratri 2023 Rare Coincidence: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 30 साल बाद नवरात्रि पर ग्रहों-नक्षत्रों के योग से दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दौरान राजयोग के शुभ प्रभाव से 3 राशि वालों की किस्मत बदल सकती है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में।

विज्ञापन
Navratri 2023 Rare Coincidence

Navratri 2023 Rare Coincidence: आज से नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, जो 24 अक्टूबर तक चलेगी। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ-साथ मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 30 साल बाद शारदीय नवरात्रि पर खास संयोग बने हैं। शारदीय नवरात्रि पर शश राजयोग, भद्र राजयोग और बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि ये योग कुछ राशियों के लिए बेहद खास है। आइए जानते हैं कि शरदीय नवरात्रि पर बनने वाले शुभ योग किन 3 राशियों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है।

मेष राशि

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शारदीय नवरात्रि पर बनने वाले शुभ संयोग मेष राशि के लिए अत्यंत मंगलकारी है। दरअसल इस दौरान मेष राशि वालों को शश योग, बुधादित्य योग और भद्र राजयोग का शुभ फल प्राप्त होगा। जिसके परिणामस्वरूप हर ओर तरक्की नजर आएगी। इसके साथ ही इस दौरान घर-परिवार में सुख शांति और खुशहाली बनी रहेगी। नौकरी और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए नवरात्रि पर बनने वाला खास संयोग बेहद शुभ साबित हो सकता है। दरअसल इस दौरान शश योग, बुधादित्य योग और भद्र राजयोग से विशेष लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही इस अवधि में नौकरी और कारोबार में खूब तरक्की देखने को मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। इस दौरान आर्थिक संकटों से निजात मलेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Navratri 2023 Vastu Tips: नवरात्रि में 9 बातों का रखेंगे ध्यान तभी होगा महाकल्याण, जानें जरूरी नियम

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 साल बाद नवरात्रि पर बना शुभ संयोग, कर्क राशि से संबंधित जातकों के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जा रहा है। ऐसे में नवरात्रि की अवधि में नौकरी-व्यापार से जुड़े रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इसके साथ ही इस दौरान मां दुर्गा के विशेष आशीर्वाद से तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। इस दौरान बिजनेस में आर्थिक उन्नति के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola