Rama Ekadashi 2023 Upay: सनातन धर्म में कार्तिक मास की अमावस्या को खास महत्व दिया गया है। पंचांग के अनुसार, 9 नवंबर को यानी आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। ऐसे में आज रमा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि यह दिन मां लक्ष्मी के आगमन का होता है। ऐसे में इस दिन खास उपाय करने से घर में मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि जो कोई रमा एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें सुख की प्राप्ति होती है। रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से दुख और आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रमा एकादशी पर घर में मां लक्ष्मी के स्थाई वास के लिए कौन-कौन से उपाय किए जाते हैं।
एकादशी व्रत के नियम
1. शास्त्रीय मान्यता के अनुसार, रमा एकादशी के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने से व्रत के शुभ फलों की प्राप्ति संभव है। पं. मणिभूषण झा के अनुसार, रमा एकादशी के दिन विधिवत व्रत-पूजा के नियमों का पालन करने से श्रीहरि और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। एकादशी व्रत नियम के मुताबिक, इस दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए। साथ ही साथ वाणी में कोमलता और शुचिता रखनी चाहिए। व्रत नियम के मुताबिक इस दिन भक्तों के मुख में श्री हरि और देवी लक्ष्मी जी नाम होना चाहिए।
2. रमा एकादशी के दिन भक्तों को अपने चित्त को बिलकुल शुद्ध और शांत रखना चाहिए। इसके अलावा इस दिन ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना जरूरी होता है। कहा जाता है कि इसके न होने से व्रत पूर्ण और सफल नहीं होता।
यह भी पढ़ें: Rama Ekadashi 2023: रमा एकादशी पर आज जरूर पढ़ें यह कथा, विष्णु जी पूरी करेंगे हर इच्छा!
3. रमा एकादशी के दिन खान-पान का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसे में इस दिन जो कोई व्रत रखते हैं वे फलाहार का सेवन कर सकते हैं। वहीं अगर कोई न रख पाए तो उसे इस दिन तामसिक भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। इस दिन सिर्फ सात्विक भोजन श्रीहरि की कृपा दिला सकती है। ऐसे में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
18 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines