Raksha Bandhan 2023: भाई-बहन के पवित्र स्नेह और प्रेम का त्यौहार इस बार अत्यन्त शुभ मुहूर्त में आ रहा है। इस बार रक्षाबंधन पर बुधादित्य योग, राजयोग, धनिष्ठा योग सहित कई अन्य शुभ योग बन रहे हैं जिनके कारण पंच महायोग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस बार पूरे 100 वर्ष बाद चंद्रमा और शनि, सूर्य और बुध की युति भी हो रही है।
यह भी पढ़ें: Ganesh Ji Ke Upay: गणपति के इस प्रयोग को आरंभ करते ही दूर होगी पैसे की समस्या, धड़ाधड़ बरसेगा पैसा
इस वजह से बन रहा है पंचमहायोग
इनके अलावा सूर्य स्वराशि सिंह में, शनि स्वराशि कुंभ में, बृहस्पति मित्र राशि मेष में, बुध मित्र राशि सिंह में विराजमान हैं। यह भी पंचमहायोगों का निर्माण कर रहा है। जिसकी वजह से इस बार रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधना भाई-बहनों के बीच प्रेम को प्रगाढ़ करेगा। जानिए आज के शुभ मुहूर्तों के बारे में
पंचांग के अनुसार श्रावण माह की पूर्णिमा आज बुधवार सुबह 10.59 बजे आरंभ हो चुकी है। इसका समापन गुरुवार सुबह 7.06 बजे होगा। पूर्णिमा के साथ ही भद्रा काल भी आरंभ हो गया है जो रात्रि 9.02 बजे तक रहेगी।
केवल 3 घंटे 26 मिनट ही बांध सकेंगे राखी
ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार रात्रि 9.02 बजे भद्रा हटने के बाद ही राखी बांधना शुभ रहेगा। राखी बांधने के लिए रात्रि 9.02 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.28 बजे तक का समय राखी बांधने का सर्वोत्तम मुहूर्त है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines