Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त को लेकर अमूमन हर साल कंफ्यून की स्थिति बनी रहती है। इस बार भी रक्षा बंधन की सही तिथि को लेकर कमोबेश कंफ्यून की स्थिति बनी हुई है। लोग असमंजस में हैं कि आखिर इस साल 30 या 31 में से किस दिन राखी बांधना अधिक शुभ रहेगा। ऐसे में अगर आपके मन में भी रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त को लेकर कंफ्यून की स्थिति है तो इस आर्टिकल में आपका असमंजस दूर हो जाएगा। आइए जानते हैं कि इस साल 30 या 31 अगस्त में से किस दिन राखी बांधना अधिक शुभ फलदायी रहेगा।
30 अगस्त को कब से कब तक रहेगा भद्रा का साया
पंचांग के अनुसार, इस साल 30 अगस्त को सावन पूर्णिमा तिथि आरंभ होने के साथ-साथ भद्राकाल भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में 30 अगस्त को यह भद्रा काल सुबह 09 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। भद्रा रहित काल में राखी बांधना शुभ होता है। सावन पूर्णिमा तिथि पर राखी बांधने के लिए दोपहर का समय सबसे शुभ है।
यह भी पढ़ें: Good Luck Charms: सुबह उठकर सबसे पहले कर लें ये 4 काम, होगी छप्परफाड़ कमाई; घर में आएगी सुख-समृद्धि
31 अगस्त को किस समय राखी बांधना है शुभ
वहीं दूसरी ओर इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि 30 अगस्त से शुरू हो रही है और पूरे दिन भद्रा का साया रहेगा। इस वजह से 30 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। चूंकि 30 अगस्त को सुबह 9 बजकर 2 मिनट तक भद्रा रहेगी। ऐसे में इस दिन राशी बांधने के लिए सुबह 9 बजकर 02 मिनट के बाद का राखी बांधी जा सकती है। जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार, 31 अगस्त को सावन पूर्णिमा तिथि शाम 7 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। साथ ही इस दौरान भद्रा का साया नहीं रहेगा। ऐसे में 31 अगस्त को सुबह-सुबह राखी बांधना शुभ रहेगा।
रक्षा बंधन 2023 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को शुरू हो रही है। इस दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 03 मिनट से बाद का है। वहीं सावन मास की पूर्णिमा तिथि का समापन 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 05 मिनट पर होगा। 30 अगस्त को भद्रा काल की समाप्ति रात 9 बजकर 03 मिनट पर होगी। जबकि भद्रा पुंछ 30 अगस्त को शाम 5 बजकर 30 मिनट से शाम 6 बजकर 31 मिनट तक है। इसके अलावा इस दिन भद्रा मुख शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें: Surya Nakshatra Gochar: सूर्य करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, अब इन राशियों की चमकेगी किस्मत; होगा अपार धन लाभ!
डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारी पर आधारित है और केवल सूचनाओं के लिए दी गई है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के जानकार से जरूर सलाह लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines