Rahu Ketu Gochar: ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक हर ग्रह की तरह राहु-केतु भी एक निश्चित समय अंतराल पर अपनी चाल बदलते हैं। इस वक्त राहु मेष राशि में जबकि केतु तुला राशि में विराजमान है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2023 को राहु-केतु अपनी-अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इन दो ग्रहों का राशि परिवर्तन तकरीबन डेढ़ साल बाद हो रहा है। राहु-केतु के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के संकट दूर होंगे। आइए जानते हैं कि राहु-केतु का राशि परिवर्तन किन 3 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।
मेष राशि
राहु 30 अक्टूबर को मेष से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में राहु की इस चाल से मेष राशि वालों को विशेष फायदा होगा। दरअसल राहु के गोचर से इस राशि से संबंधित जातकों के सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस और नौकरी में तरक्की करेंगे। हालांकि इस दौरान सेहत को लेकर थोड़ा बहुत ध्यान रखना होगा।
यह भी पढ़ें: 2024 के अंत तक शनि देव 4 राशियों पर मेहरबान, नवंबर से शुरू हो जाएगी नौकरी-व्यापार में तरक्की!
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए राहु-केतु का परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। इस गोचर के परिणामस्वरूप वृषभ राशि वालों की आमदनी में इजाफा होगा। इसके साथ ही गोचर की पूरी अवधि में आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। इसके अलावा इस दौरान पहले किए हुए निवेश का लाभ मिलेगा। रोजगार में तरक्की के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि
राहु-केतु का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए भाग्यवर्धक माना जा रहा है। दरअसल इस अवधि में संकटों से छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान करियर में ग्रोथ देखने को मिलेगा। आर्थिक उन्नति के कई योग बनेंगे। किस्मत साथ देगा और बिजनेस से जबरदस्त धन लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2023: 14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण 6 राशियों के लिए वरदान! राजा जैसे सुख का लेंगे आनंद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
9 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines