Rahu Gochar 2025: नवग्रहों में से एक राहु को पापी ग्रह माना गया है। राहु रहस्य का कारक ग्रह है, जिसे झूठ, अप्रत्याशित घटनाओं और गुप्त विषयों का दाता भी माना जाता है। हर 18 महीने में राहु राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका मिलाजुला प्रभाव समय-समय पर राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। हालांकि इस बीच राहु नक्षत्र गोचर जरूर करते हैं। चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन और किस समय राहु राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
राहु राशि और नक्षत्र परिवर्तन 2025
जनवरी में राहु गोचर-
- 12 जनवरी 2025, दिन रविवार को देर रात 09:11 मिनट पर राहु उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करेंगे। बता दें कि जनवरी में राहु राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
फरवरी में राहु गोचर-
- फरवरी में न तो राहु राशि परिवर्तन करेंगे और न ही नक्षत्र गोचर होगा।
मार्च में राहु गोचर-
- 16 मार्च 2025, दिव रविवार को शाम बाज 06:50 मिनट पर राहु पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर करेंगे। इस माह राहु राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: जनवरी से लेकर दिसंबर तक, धन-वैभव के दाता शुक्र कब-कब करेंगे राशि और नक्षत्र परिवर्तन? जानिए
अप्रैल में राहु गोचर-
- अप्रैल में न तो राहु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और न ही राशि गोचर होगा।
मई में राहु गोचर-
- 18 मई 2025, दिन रविवार को दोपहर 04:30 मिनट पर राहु कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद में गोचर करेंगे।
जून में राहु गोचर-
- जून में राहु राशि और नक्षत्र परिवर्तन दोनों में से कुछ भी नहीं करेंगे।
जुलाई में राहु गोचर-
- 20 जुलाई 2025, दिन रविवार को दोपहर 02:10 मिनट पर राहु पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करेंगे।
अगस्त में राहु गोचर-
- अगस्त में न तो राहु राशि परिवर्तन करेंगे और न ही नक्षत्र गोचर होगा।
सितंबर में राहु गोचर-
- 21 सितंबर 2025, दिन रविवार को सुबह 11:50 मिनट पर राहु पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करेंगे।
अक्टूबर में राहु गोचर-
- अक्टूबर में न तो राहु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और न ही राशि गोचर होगा।
नवंबर में राहु गोचर-
- 23 नवंबर 2025, दिन रविवार को सुबह 09:29 मिनट पर राहु शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर करेंगे।
दिसंबर में राहु गोचर-
- दिसंबर में राहु राशि और नक्षत्र परिवर्तन नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines