हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rahu Budh Yuti 2026: नए साल में राहु और बुध के दुर्लभ संयोग से 3 राशियों को होगा महालाभ, करियर में करेंगे तरक्की

Rahu Budh Yuti 2026: ग्रहों के राशि परिवर्तन, नक्षत्र परिवर्तन और युति से लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. नए साल में बुध और राहु ग्रह दुर्लभ संयोग बनाने वाले हैं इससे 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Rahu Budh Yuti 2026: साल बदलते ही बुध और राहु ग्रह युति की दुर्लभ स्थिति बनाएंगे जिससे राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. इन दोनों ग्रह की युति से करियर, धन, शिक्षा और सामाजिक प्रतिष्ठा पर प्रभाव पड़ेगा. यह योग कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. नए साल में करीब 18 साल बाद कुंभ राशि में बुध और राहु की युति होगी. बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार और ज्ञान का कारक माना जाता है. राहु छल-प्रपंच और अचानक लाभ का संकेत है. इन दोनों ग्रह के साथ होने से अनोखी परिस्थिती बनेगी इससे तीन राशियों के लिए सफलता के योग बनेंगे. चलिए इनके बारे मेें जानते हैं.

मेष राशि

राहु-बुध की युति मेष राशि वालों के लिए लाभकारी होगी. आपके 11 वें भाव में इसका प्रभाव होगा. इससे आय में वृद्धि होगी और लाभ मिलेगा. व्यापार करने वालों को अच्छी डील होने से फायदा होगा. नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और सैलरी बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. आप इस वर्ष सफलता मिलेगी. बुध और राहु के संयोग से नए अवसर मिलेंगे लेकिन सोच-समझकर फैसला लें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Hindu Dharma: क्या होता है ऋषि, मुनि, साधु, संत और संन्यासी में अंतर? जानें सभी की विशेषताएं

वृषभ राशि

विज्ञापन

वृषभ राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी. आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा. व्यापारियों को लाभ मिलेगा. आप नौकरी और व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. जल्दबाजी के कारण आपके सामने समस्या खड़ी हो सकती है. इसलिए जल्दबाजी से बचें.

मकर राशि

विज्ञापन

बुध और राहु का यह विशेष योग मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. आपको आर्थिक मामलों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. अचानक धनलाभ होगा. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और पुराने विवाद खत्म होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप भविष्य को लेकर सुरक्षित महसूस करेंगे. सही निर्णय लेने से लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola