Radha Ashtami 2023 Upay: जिस प्रकार जन्माष्टमी का महत्व है, उसी प्रकार राधा अष्टमी का भी अहम महत्व है। क्योंकि इस राधाजी का जन्म हुआ था। सनातन परंपरा के अनुसार, राधा अष्टमी का व्रत इसी उपलक्ष्य में रखा जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार, राधा अष्टमी का व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस साल राधा अष्टमी का व्रत 23 सितंबर, शनिवार को यानी कल रखा जाएगा। राधा अष्टमी का व्रत दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए अत्यंत खास होता है। इसके साथ ही यह व्रत लाइफ के लिए भी खास माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर कोई जातक अपनी लव पार्टनर को लाइफ पार्टनर बनने का ख्वाब रखता है तो उसे राधा अष्टमी के दिन कौन-कौन सा उपाय करना अच्छा रहेगा।
राधा अष्टमी व्रत 2023 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, जन्माष्टी के 15 दिन बाद यानी भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 23 सितंबर को यानी कल पड़ रही है। दृक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि को आरंभ 22 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट से हो चुका है। जबकि अष्टमी तिथि का समापन 23 सितंबर, शनिवार को दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में राधा अष्टमी का व्रत कल यानी 23 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। आइए अब जानते हैं राधा अष्टमी पर शीघ्र विवाह और वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए खास उपाय।
राधा अष्टमी के उपाय
- मनचाहे जीवनसाथी के लिए- राधा अष्टमी के शुभ दिन एक भोजपत्र पर चंदन से अपने प्रेमी/प्रेमिका का नाम लिखें। ऐसा करने के बाद इसे राधा-कृष्ण के मंदिर में उन्हें अर्पित करें। इतना करने के बाद श्रीकृष्ण जी और राधा-रानी से अपने मनचाहे प्रेम को पाने के लिए दिल से प्रार्थना करें।
- सुंदर और आकर्षक जीवनसाथी के लिए- राधा अष्टमी पर सुंदर और आकर्षक जीवनसाथी के लिए किए गए उपाय भी कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप राधा अष्टमी के दिन राधा-कृष्ण के मंदिर में हल्दी, कुमकुम और चंदन चढ़ाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से मनोरम और योग्य जीवन साथी की तलाश में सहायक होता है।
यह भी पढ़ें: मंगल देव बहुत जल्द संवारने जा रहे हैं इन 4 राशि वालों की किस्म्त, अमीर बनने का सपना होगा पूरा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines