Pitru Paksha 2022: 10 सितंबर के पितृ पक्ष यानी श्राद्ध पक्ष की शुरुआत होने जा रही है। पितृ पक्ष की शुरुआत गणेश विसर्जन और अनंत चतुर्दशी के बाद होती है। यह हर साल श्राद्ध भाद्रपद शुक्लपक्ष पूर्णिमा शनिवार से शुरू होकर अश्विन कृष्णपक्ष अमावस्या 15 सितंबर तक चलेगा है। श्राद्ध पूरे 16 दिन के होते हैं।
मान्यता के मुताबिक पितृ पक्ष के दौरान पितरों को पिंडदान कराया जाता है। कई लोग अपने घरों में ही पूजा-पाठ और खाना बनाकर पितरों को भोजन कराते हैं तो कुछ विष्णु का नगर यानी गया में जाकर अपने पूर्वजों का पिंडदान करते हैं।
अभी पढ़ें – ऐसे जानें आपके कुंडली में पितृ दोष है या नहीं, निवारण के लिए करें ये उपाय
पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध करने वालों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। मान्यता के मुताबिक इससे पितर खुश होते हैं और उनका आर्शिवाद प्राप्त होता है।
श्राद्ध करने वाले इन बातों का रखें ध्यान
- श्राद्ध के दौरान शुद्धाता का खास ध्यान रखें।
- दक्षिण मुख बैठ कर और जनेउ को दाहिने कंधे से बायें हाथ के नीचे रख कर श्राद्ध करें।
- श्राद्ध के दौरान भूमि का ढाल दक्षिण दिशा में होना चाहिए।
- श्राद्ध में दूध, गंगाजल, शहद, टसर के कपड़े, कुतप, काले तिल, दोहित्र, और कुश का अत्यंत महत्व होता है।
- श्राद्घ में कस्तूरी, लाल चंदन, गोरोचन का प्रयोग वर्जित होता है। इस दौरान सफेद चंदन और गोपीचंदन ही प्रयोग करना चाहिए।
- श्राद्ध कर्म में के दौरान हाथ से बने मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करें, लकड़ी के बर्तन, पत्तों के दोने का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- श्राद्ध में तुलसी का प्रयोग अनिवार्य है।
अभी पढ़ें – यहां जानें- श्राद्ध करने से कैसे पितरों को मिलता है भोजन ?
- श्राद्ध करने वाले को ब्राह्मण भोज के दौरान बिलकुल मौन रहना चाहिए।
- ब्राह्मण को भोजन के लिए आसन पर बैठाने से पहले उसने हाथ-पांव जरूर धोयें।
- श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को खान पान का खास ध्यान रखना चाहिए।
- घर के अलावा यदि बाहर श्राद्घ करना है तो गया, पुष्कर, प्रयाग और हरिद्वार आदि में तीर्थों करें।
- गाय, भूमि, तिल, सोना, घी, वस्त्र, धान, गुड़, चांदी और नमक ये दस चीजें महादान मानी जाती हैं।
- श्राद्ध में सप्त धान्य का प्रयोग भी श्रेष्ठ माना जाता है। ये सप्त धान्य हैं, गेंहू, जौ, धान, तिल, मूंग, सांवा और चना।
(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
48 mins agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines