Diamond Gemstone: फैशन के जमाने में लोग खुद को स्मार्ट दिखने के लिए कई प्रकार के रत्न और सोना चांदी से बनी अंगुठी धारण कर लेते हैं। रत्न धारण करने में कोई बुराई नहीं है, मगर ज्योतिष की मानें तो बिना परामर्श के किसी भी रत्न को धारण नहीं करना चाहिए। दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जतने भी प्रकार के रत्न हैं, वे सभी किसी ना किसी ग्रह से संबंध रखते हैं। ऐसे में अगर कोई बिना ज्योतिषी की सलाह से रत्न धारण कर लेता है तो उसे अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ हीरे के साथ भी है। कुछ राशि के जातकों भूल से भी हीरा नहीं पहनना चाहिए। आइए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं।
कौन सी राशि को हीरा नहीं पहनना चाहिए?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हीरा हर किसी को लिए नहीं होता है। राशि के हिसाब से कुछ 6 राशियां ऐसी हैं, जिससे संबंधित जातकों के लिए हीरा लकी साबित होता है। इस राशियों के लोग अगर ज्योतिषी के परामर्श पर हीरा पहनते हैं तो उनकी तरक्की में चार चांद लग जाते हैं। वहीं 5 राशियां ऐसी हैं जिनसे संबंधित लोग अगर भूल से भी हीरा धारण कर लें तो उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, वृष, मिथुन, कन्या, तुला मकर और कुंभ लग्न के लोग हीरा धारण कर सकते हैं। लेकिन सिंह, धनु, मीन, वृश्चिक और कर्क लग्न के लोगों को हीरा भूल से भी धारण नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ धन की तिजोरी भी भर देता है इस चीज का उपाय, जानें प्रयोग का तरीका
हीरा धारण करने के फायदे | Benefits of Diamond Gemstone
रत्नशास्त्र के जानकारों की मानें तो हीरा पहनना सिर्फ स्टेट्स सिंबल नहीं है। जिन जातकों को हीरा धारण करने के लिए बताया जाता है, उन्हें आर्थिक संपन्नता, बुरी नजर से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ यह कवच का काम करता है। इसे धारण करने से सेहत अच्छी रहती है। मन से नकारात्मक विचार दूर होते हैं। शुक्र का रत्न है। शुक्र को भौतिक सुविधाओं का कारक बताया जाता है। हीरा सबसे कीमती रत्नों में से एक है। आजकल लोग इसे फैशन के तौर पर भी धारण करने लगे हैं। कुछ लोगों के लिए तो ये वरदान साबित होता है जबकि कुछ के लिए हीरा धारण करना हानिकारक भी रहता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
6 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines