Paush Purnima 2026 Horoscope: हिंदुओं के लिए साल में आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा का खास महत्व है. खासतौर पर साल की पहली और आखिरी पूर्णिमा को धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 की पहली पूर्णिमा 3 जनवरी को है, जो कि पौष पूर्णिमा है. इस दिन चंद्र देव, विष्णु जी और माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है. हालांकि, इस बार पौष पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रह का भी गोचर हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में मन, मानसिक स्थिति, सुख और वाणी का दाता ग्रह माना गया है.
3 जनवरी 2026 को देर रात 10 बजे के आसपास चंद्र ग्रह का मिथुन राशि में रहते हुए शतभिषा नक्षत्र में गोचर होगा. चलिए जानते हैं पौष पूर्णिमा पर चंद्र गोचर से 2026 की शुरुआत में किन राशियों के भाग्य को बल मिलेगा.
वृषभ राशि:-
चंद्र ग्रह का पौष पूर्णिमा के दिन नक्षत्र परिवर्तन करना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा. नई योजना पर काम करना कारोबारियों के लिए लाभदायक रहेगा. इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में किसी बड़े संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा. वित्तीय स्थिति की बात करें तो वो पहले से मजबूत होगी और धन की समस्या से कुछ समय के लिए छुटकारा मिलेगा.
कन्या राशि:-
पौष पूर्णिमा का दिन चंद्र गोचर के सकारात्मक प्रभाव से कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. माता-पिता के सहयोग से कोई नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा आर्थिक रूप से भी आप स्थिर रहेंगे. हालांकि, सेहत में तभी सुधार होगा जब आप अपने खानपान पर ध्यान देंगे. विवाहित जातकों का इस दिन न तो जीवनसाथी और न ही घर के किसी सदस्य से झगड़ा होगा.
ये भी पढ़ें- Shadashtak Drishti Yog 2026: 31 जनवरी से इन 4 राशियों को कई मामलों में मिलेगी सफलता, 2 बार बनेगा षडाष्टक दृष्टि योग
मीन राशि:-
वृषभ और कन्या के अलावा मीन राशि वालों का भाग्य भी चंद्र गोचर के सकारात्मक प्रभाव से पौष पूर्णिमा के दिन चमकेगा. लंबे वक्त से अधूरे चल रहे कामों को गति मिलेगी और पैसों की कमी से स्थायी रूप से छुटकारा मिलेगा. इसके अलावा माता से रिश्ता बेहतर होगा और उनसे दिल की बातचीत करने का मौका मिलेगा. नई जगह पर नौकरी ज्वाइन करने के लिए भी ये दिन शुभ है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines