Panchamrit and Charnamrit: अक्सर आपने देखा होगा किसी भी धार्मिक स्थान या मंदिर में जाते हैं, तो पुजारी जी प्रसाद के साथ पवित्र अमृत पंचामृत और चरणामृत देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचामृत और चरणामृत दोनों बहुत ही पवित्र पदार्थ हैं। लेकिन क्या आपको पता है पंचामृत और चरणामृत में क्या अंतर होता है। अगर नहीं तो आज इस खबर में जानेंगे पंचामृत और चरणामृत में क्या अंतर होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चरणामृत का अर्थ भगवान के चरणों में चढ़ाए जाने वाला पेय जल होता है, वहीं पंचामृत का अर्थ पांच अमृत या पांच पवित्र चीजों से बना पदार्थ होता है। ऐसी मान्यता है कि दोनों पवित्र अमृत में से किसी एक का सेवन करने से मन में सकारात्मक भावनाओं उत्पन्न होती है। इसके साथ ही जीवन में सब अच्छा होता है। लेकिन क्या आप दोनों पवित्र पदार्थों के महत्वों के बारे में जानते हैं। यदि नहीं तो आइए विस्तार से जानते हैं।
चरणामृत क्या है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति चरणामृत का सेवन करते हैं, उन्हें पुनर्जन्म से नहीं गुजरना पड़ता है।
“अकालमृत्युहरणं सर्व व्याधि विनाशनम्।
विष्णु पादोदकम पीत्वा पुनर्जन्म न विद्यते”
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस मंत्र का अर्थ है कि भगवान विष्णु के चरणों का पवित्र जल अमृत के समान होता है। यह सभी पापों का नाश करने वाला होता है। ऐसी मान्यता है कि चरणामृत एक प्रकार की औषधि का काम करता है। चरणामृत का सेवन करने से व्यक्ति का पुनर्जन्म नहीं होता है।
यह भी पढ़ें- रास्ते पर गिरे हुए पैसा उठाना शुभ या अशुभ! देते हैं जीवन में होने वाली घटनाओं का संकेत
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तांबे के बर्तन में रखा चरणामृत बहुत ही लाभकारी होता है। इसके साथ ही चरणामृत में तुलसी के पत्ते डाल देने से इसमें औषधीय गुण आ जाते हैं। इस पवित्र अमृत का सेवन करने से सारी बीमारियां खत्म हो जाती है।
पंचामृत क्या है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचामृत भी चरणामृत के समान होता है, लेकिन इस पवित्र अमृत में पांच पदार्थों को शामिल किया गया है। पंचामृत में पांच पदार्थ इस प्रकार है- दही, दूध, घी, शहद और चीनी। इन पांच पदार्थों का जो पेय पदार्थ बनता है वह पंचामृत कहलाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक पंचामृत का सेवन करता है, उसे मन को शांति मिलती है। इसके साथ ही कई सारे बीमारियों से मुक्ति भी मिलती है। शास्त्र के अनुसार, पंचामृत आत्मोत्रति और आत्मसंतुष्टि की पांच विधियों का प्रतीक होता है।
यह भी पढ़ें- घर-परिवार की हर परेशानी को दूर कर देंगे पीली हल्दी के टोटके, नोट कर लें ये 8 नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
3 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
7 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines