हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: शनि की साढ़ेसाती होने के बावजूद मौज में कटेगा इन 3 राशियों को टाइम, करियर में होगी ग्रोथ

Lucky Zodiac Signs: 2026 में तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है ऐसे में इनके लिए समय मुश्किल भरा रहेगा. अब बुध के गोचर करने से शुभ योग बन रहा है ऐसे में शनि की साढ़ेसाती में भी यह तीन राशियां खूब मौज करेंगी.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Lucky Zodiac Signs: 17 जनवरी 2026, दिन शनिवार को बुध ग्रह का गोचर मकर राशि में हो रहा है. यह गोचर सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर होगा. इस गोचर से बुधादित्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग और पंच महापुरुष राजयोग बनेगा. मकर राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति होगी. इन शुभ योग के बनने से मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों को लाभ होगा. इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. यह राशियां शनि की साढ़ेसाती में भी मौज करेंगी. यह शुभ योग मेष, कुंभ और मीन राशि वालों को क्या लाभ देंगे चलिए जानते हैं.

मेष राशि

मेष राशि के दशम भाव में ग्रहों की शुभ स्थिति बनेगी. इससे मेष राशि के जातकों को लाभ होगा. आप कामकाज के सिलसिले में परेशान हो सकते है लेकिन आपके लिए समय अच्छा रहेगा. काम में सफलता मिलेगी और पिछले लंबे समय से समस्या का सामना कर रहे हैं तो इससे छुटकारा मिलेगा. कार्यस्थल पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपको सरकारी काम में सफलता मिल सकती है.

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: मन से निकाल दें इन चार चीजों का डर, वरना नहीं मिलेंगी सफलता, आचार्य चाणक्य ने बताया

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के 12वें भाव में इन ग्रहों की युति होगी. इसके प्रभाव से आपका मन प्रसन्न होगा. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलगी. सुख-साधनों में वृद्धि होगी. धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है. आपका शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. आपको किस्मत का साथ मिलेगा और भाग्य चमकेगा.

मीन राशि

मीन राशि के 11वें भाव में यह युति होगी. मीन राशि के जातकों को धनलाभ मिलेगा. आपकी अधूरी इच्छा पूरी होगी. आप लोगों को दोस्त का साथ मिलेगा. करियर में ग्रोथ करेंगे और इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपके लिए यह शुभ योग बनना लाभकारी साबित हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola