हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम

Palmistry: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, किसी जातक (व्यक्ति) की सफलता और उसकी भरपूर कमाई के पीछे सबसे बड़ा कारण हाथ की रेखाएं होती हैं। आइए जानते हैं, हाथ की किन रेखाओं की वजह से ही व्यक्ति हर काम में सफल होता और भरपूर धन कमाता है?

विज्ञापन

Palmistry: यह विश्व कर्म प्रधान है। जीवन में सफल होने और एक ऊंचाई पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन यह भी देखा गया है कि कुछ लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाते हैं। केवल यही नहीं कुछ लोगों को केवल असफतला हाथ लगती है। वहीं कुछ लोग कम मेहनत करने के बाद भी उन ऊंचाइयों को छू लेते हैं, जो बहुत लोगों का सपना होता है। ऐसे लोग बहुत जल्दी ढेर सारा धन कमा लेते हैं, जैसे कि उनके घर में पैसा बरसता हो। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, व्यक्ति की सफलता और धन की आमद के पीछे हाथ की कुछ खास रेखाएं और निशान जिम्मेदर होते हैं। आइए जानते हैं, हाथ में ये रेखाएं कहां होती हैं, जो व्यक्ति को सफल और धनवान बनाती हैं?

हथेली पर क्रॉस का निशान

जिस व्यक्ति की हथेली में हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा स्पष्ट होती हैं और इन दोनों रेखाओं के बीच अन्य दो रेखाओं से एक क्रॉस का निशान बनता है, तो व्यक्ति अपने बलबूते अपार धन कमाता है। हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच बने क्रॉस को हस्तरेखा एक्सपर्ट मिस्टिक क्रॉस कहते हैं। मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली पर ये मिस्टिक क्रॉस बनता है, वे व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होते हैं। इनके जीवन में उतार-चढ़ाव तो बहुत आते हैं, लेकिन ये हर बार संघर्ष में जीतते हैं और खूब सारा धन अर्जित करते हैं। कहते हैं, इन्हें अचानक धन और प्रतिष्ठा भी मिलती है।

कमाल की कनिष्ठा ऊंगली 

हाथ की कनिष्ठा यानी छोटी उंगली को केवल छोटी उंगली नहीं समझनी चाहिए। यह उंगली ज्ञान, तर्क, विवेक, व्यापार और धन की उंगली भी है। हस्तरेखा विज्ञान में इस उंगली को ‘फिंगर ऑफ मरकरी’ कहा गया है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन लोगों के हाथ की छोटी उंगली पास की अनामिका उंगली के पहले पोर से लंबी होती है, वे लोग बुद्धि और प्रतिभा के बेहद धनी होते हैं। ऐसे लोग सरकारी नौकरी से अच्छा खासा धन कमाते हैं। इसके साथ ही, जब कनिष्ठा उंगली के ऊपरी हिस्से में पतली-पतली खड़ी रेखाएं होती हैं, तो स्टूडेंट्स जातकों को करियर में जल्द सफलता और प्रसिद्धि मिलती है।

विज्ञापन

हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, छोटी उंगली जितनी लंबी होती है, उसे उतना ही शुभ माना गया है। साथ ही अगर सूर्य रेखा मजबूत हो, तो ऐसे जातक (व्यक्ति) एक बेहतर एडमिनिस्ट्रेटर और लीडर भी सिद्ध होते हैं। ये हमेशा अपनी विरोधियों पर हावी रहते हैं।

ये भी पढ़ें: सावन में इन 7 चीजों से करें भगवान शिव की पूजा, धन-धान्य से भर जाएगा घर

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्यों नहीं होता राम कथा में उनकी बहन का जिक्र, चार भाइयों में कभी किसी ने नहीं ली सुध, जानें क्या है कहानी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola