Hast Rekha Shastra: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में एक हस्त रेखा शास्त्र भी मौजूद है। जिसमें हाथ की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया गया है। बता दें कि हर व्यक्ति के हाथ में अलग-अलग रेखाएं होती हैं, उनमें से कुछ रेखाएं शुभ तो कुछ अशुभ मानी जाती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में कई सारी ऐसी रेखाएं होती है जिनकी मदद से व्यक्ति धनवान बन जाता है। साथ ही जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के हाथ की रेखाओं से भाग्य, करियर, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन और शादी-विवाह जैसे तमाम चीजों के बारे में जान सकते हैं। आज इस खबर में जानेंगे कि हाथ की ऐसी कौन 5 रेखाएं हैं, जो काफी लकी और भाग्यशाली मानी जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या मृत्यु के बाद आत्मा को 3 मार्गों से गुजरना पड़ता है, गरुड़ पुराण में बताई गई है ये बातें
हथेली की सबसे शुभ रेखाएं
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हृदय रेखा के ठीक सामने त्रिशूल का चिन्ह बना होता है तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह रेखा सूर्य पर्वत अनामिका उंगली के ठीक नीचे होती है। बता दें कि यदि सूर्य पर्वत की स्थिति अच्छी होती है तो व्यक्ति समाज में मान-सम्मान कमाता है। साथ ही सूर्य की तरह तेज गति प्राप्त करता है।
अगर हाथ की रेखाओं में सूर्य रेखा पर गुरु पर्वत की स्थिति अच्छी होती है तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलती है। साथ ही व्यक्ति समाज में खूब नाम और मान-सम्मान भी मिलता है।
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि और शिवरात्रि में क्या है खास अंतर, जानें धार्मिक कारण
वित्त रेखा हथेली के बीचों-बीच की रेखाएं होती है। हस्त रेखा के अनुसार, वित्त रेखा हृदय रेखा और कलाई के बीच में मौजूद होती है। मान्यता है जिस व्यक्ति के हाथ में वित्त रेखा अच्छी होती है वह जीवन में यश, वैभव और ऐश्वर्य का सुख प्राप्त करता है।
यदि भाग्य रेखा शनि पर्वत तक जाती है साथ ही सूर्य रेखा गाढ़ी और स्पष्ट दिखाई देती है तो ऐसी रेखाओं वाले व्यक्ति काफी भाग्यशाली होते हैं। उनको भाग्य का साथ मिलता है। हर कार्य में सफलता भी मिल जाता है।
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जब भाग्य रेखा गुरु पर्वत या चंद्र पर्वत से शुरू होती है साथ ही यह रेखा लंबी, साफ और डार्क नजर आती है तो इस स्थिति में व्यक्ति को सफलता बहुत जल्द मिलती है। साथ ही इन्हें कम मेहनत करनी पड़ती है।
यह भी पढ़ें- साल 2024 का अंतिम महीना 4 राशियों के लिए बेहद शुभ, हर क्षेत्र में कमाएंगे खूब नाम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
14 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
15 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
17 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines