Numerology Tips: यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली न हो तो भी उसका भाग्य जाना जा सकता है। इसके लिए हमें अंकशास्त्र (Numerology) की सहायता लेनी होगी। अंकशास्त्र में किसी भी व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ के आधार पर ही सब कुछ जान सकते हैं।
अगर किसी व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ भी मालूम नहीं हो तो न्यूमेरोलॉजी उसके नाम से भी काफी कुछ बता देता है। न्यूमेरोलॉजी पूरी तरह से व्यक्ति के नाम, उसकी डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से काम करता है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि यदि किसी व्यक्ति का मूलांक 7 है तो उसका स्वभाव कैसा होगा, उसका भाग्य कैसा होगा और वह आपके लिए कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ें: Prem Vivah ke Upay: प्रेम विवाह करने के लिए आज ही करें यह अचूक उपाय
कैसे जानें मूलांक (Numerology Tips)
अंकशास्त्र (Numerology in Hindi) में मूलांक जानने का सबसे आसान तरीका है व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ। मान लीजिए किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 7 ही होगा। इसी तरह यदि व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ के अंकों को जोड़ा जाए और उसका टोटल अगर 7 आता है तो भी उसका मूलांक 7 ही होगा। उदाहरण के लिए माना किसी लड़की की डेट ऑफ बर्थ 10 अक्टूबर 2021 (यानि 10/10/2021) है। इस लड़की का मूलांक होगा
1+0+1+0 (अक्टूबर के महीने का अंक)+2+0+2+1 = 7
कैसा होगा 7 मूलांक वालों का स्वभाव
ऐसे लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं। ये जिस भी काम को करने की ठान लेते हैं, उसे करके ही दम लेते हैं। ऐसे लोग जिस भी जगह, जिस भी सेक्टर में अथवा जिस भी ऑफिस में काम करते हैं, अपनी मेहनत से वहां टॉप पॉजिशन तक पहुंच जाते हैं। 7 मूलांक वाले लोगों का स्वभाव सरल, सह्रदय और उदार होता है। ये दिल के साफ होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसे लोग कई बार अपनी भलमनसाहत के चलते धोखे का शिकार बनते हैं।
यह भी पढ़ें: Tulsi ke Totke: अगर आपके घर में भी है ये पौधा तो इन उपायों से रातोंरात बदलेगी किस्मत
7 मूलांक वालों का भाग्य
ऐसे लोग जन्म से ही भाग्यशाली होते हैं। यदि इनका जन्म किसी गरीब परिवार में हो जाएं तो उस परिवार के दिन फिरने लगते हैं। उनके घर में पैसा आने लगता है और धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। ऐसे बच्चे जिस भी सेक्टर में जाते हैं, वहां तरक्की करते हैं। इनमें लीडरशिप का स्वाभाविक गुण होता है। ये अक्सर राजनीति ज्वॉइन करते हैं और लोगों का नेतृत्व करते हैं। ये एक साथ कई जगहों पर अपना ध्यान फोकस कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
11 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
11 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
14 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines