Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष एक अद्भुत विद्या है। इसके जानकार केवल जन्म की तारीख को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे करते हैं कि एकबारगी यकीन नहीं होता है कि केवल अंक यानी नंबर इतना कुछ उजागर कैसे कर सकता है? उससे अधिक हैरानी की बात यह है कि ये प्रिडिक्शन काफी सटीक भी होते हैं। यही कारण है न्यूमेरोलॉजी या अंक विद्या लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही है। यह विज्ञान और रहस्यवाद का एक अनूठा संगम है, जो अंकों के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व, गुणों, कमजोरियों और भविष्य के बारे में जानकारी प्रदान करती है।
यहां जिन 4 तारीखों में जन्मे बेहद भाग्यशाली और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने वाले व्यक्तियों की चर्चा की गई है, अंक ज्योतिष में उनका मूलांक 6 माना गया है। आइए जानते हैं, किन तारीख में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, इस मूलांक के ग्रह स्वामी कौन हैं और इस मूलांक के व्यक्तियों में क्या खास गुण और विशेषताएं होती हैं?
मूलांक 6 की तारीख
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक वाले व्यक्ति बेहद ही भावुक, सहानुभूतिपूर्ण और जिम्मेदार होते हैं। वे परिवार और दोस्तों से गहरा लगाव रखते हैं और उनके लिए हमेशा कुछ न कुछ करने को तैयार रहते हैं। इस मूलांक के व्यक्तियों में ये सब गुण उनके स्वामी ग्रह के कारण होते हैं।
ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी
मूलांक 6 के स्वामी ग्रह
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह है, जो प्रेम, धन और सुख-समृद्धि के स्वामी ग्रह हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 वाले लोग न केवल काफी भाग्यशाली होते हैं, बल्कि ये स्वभाव से हंसमुख और मिलनसार भी होते हैं। दरसरल ये लोग प्रेम और स्नेह के प्रतीक होते हैं। वे अपने परिवार और दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं।
सुंदरता से दूसरों को करते हैं आकर्षित
शुक्र ग्रह को सुंदरता के स्वामी ग्रह है। जो व्यक्ति मूलांक 6 की तारीखों यानी 6, 15 या 24 को जन्मे होते हैं, वे काफी सुंदर और आकर्षक होते हैं। इस मूलांक की लड़कियां बेहद सिडक्टिव मानी जाती है। अक्सर इस मूलांक के लोग काफी बलवान और स्वस्थ होते हैं।
जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी
शुक्र ग्रह को भोग-विलास, कामसुख और ऐशो-आराम को देने वाला ग्रह कहा जाता है। यही कारण है कि मूलांक 6 के लोगों को अपने जीवन में हर तरह का ऐशो-आराम और सुख-मौज मिलता है। लेकिन दूसरी ओर ये लोग काफी काफी खर्चीले भी होते हैं।
ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
किन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines