Numerology Mulank 6 : ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष शास्त्र की अहम भूमिका है। अंक ज्योतिष शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन विस्तार से किया गया है। जिस तरह ज्योतिष शास्त्र में लोगों की कुंडली देखकर उसके बारे में पता लगा सकते हैं ठीक उसी प्रकार अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि को देखकर उसके बारे में पता लगा सकते हैं।
बता दें कि अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य जरूर रहता है। जिसका प्रभाव जीवन पर भी पड़ता है। आज इस खबर में अंक 6 के बारे में बात करने वाले हैं। यानी जिन लोगों का जन्म तिथि 6, 15 या 24 तारीख होती है उनका मूलांक 6 होता है। आज हम 6 मूलांक वाले लोगों के बारे में ही विस्तार से जानने वाले हैं। जैसे उनकी क्या खूबियां होती हैं? इनकी विशेषताएं क्या हैं? ये कैसी लाइफ जीना पसंद करते हैं आदि।
खूब नाम और पैसा कमाते हैं 6 मूलांक वाले लोग
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 6 होता है, वे लोग अपने जीवन में खूब पैसा, नाम और शौहरत कमाते हैं। माना जाता है कि ये लोग काफी मेहनती होते हैं। ये अपने जीवन में कठिन मेहनत करने के बाद ऐशो-आराम हासिल करते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। साथ ही 6 मूलांक वाले लोग काफी खर्चीले भी होते हैं। इन लोगों के महंगे-महंगे शौक होते हैं। मूलांक 6 वाले लोगों को कंजूसी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती।
रोमांटिक और मजाकिया होते हैं 6 मूलांक वाले लोग
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाले लोग बहुत ज्यादा रोमांटिक होते हैं। ये लोग किसी भी परिस्थिति में खुश रहना पसंद करते हैं। साथ ही जब ये किसी पार्टी या महफिल में जाते हैं तो वहां अपना अलग ही रंग जमा लेते हैं। मूलांक 6 वाले लोग देखने में खूबसूरत और आकर्षक होते हैं। कहा जाता है कि इन लोगों को बुढ़ापा भी देरी से आता है।
यह भी पढ़ें- Ram Navami 2024 पर बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अपार धन लाभ
यह भी पढ़ें- महा अष्टमी पर बना शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा कारोबार में लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
22 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines