Mulank Career Options: जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक एक होता है. इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं, जिनसे इन तारीखों में जन्मे लोगों की पर्सनैलिटी पर असर पड़ता है. अंक ज्योतिष के एक्सपर्ट बताते हैं कि इन लोगों के पास लीडरशिप और आत्मविश्वास की खास विशेषताएं होती हैं. ये स्वाभाविक रूप से निर्णय लेने और नई राह बनाने में माहिर होते हैं. ऐसे लोग नौकरी या व्यवसाय में सिर्फ अनुकरण नहीं करते, बल्कि खुद की पहचान बनाते हैं. इसलिए उनके लिए सही करियर विकल्प चुनना बेहद महत्वपूर्ण है.न आइए जानते हैं, मूलांक 1 के लिए करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या हैं?
IAS और सेना अधिकारी
मूलांक 1 वाले जातक नेतृत्व और प्रशासन में बहुत अच्छा कर सकते हैं. IAS, IPS, सेना अधिकारी, मैनेजर या निदेशक जैसे पद उनके लिए आदर्श हैं. इन क्षेत्रों में वे अपनी निर्णय क्षमता और टीम को प्रेरित करने की कला का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं.
स्व-रोजगार है बढ़िया विकल्प
स्व-रोजगार और बिजनेस में मूलांक 1 के लोग सफल होते हैं. उनका आत्मविश्वास और नई सोच उन्हें व्यवसाय में आगे ले जाती है. स्टार्टअप, अपनी कंपनी, सोने या इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार, सभी उनके लिए उपयुक्त विकल्प हैं. वे जोखिम लेने से नहीं डरते और हमेशा नई पहल के लिए तैयार रहते हैं.
पब्लिक रिलेशंस के माहिर खिलाड़ी
राजनीति और सार्वजनिक क्षेत्र भी उनके लिए अच्छे करियर विकल्प हैं, क्यों ये लोग पब्लिक रिलेशंस के माहिर खिलाड़ी होते हैं. राजनेता, सार्वजनिक वक्ता या PR विशेषज्ञ बनने पर वे अपने विचारों को आसानी से लोगों तक पहुंचा सकते हैं. इन क्षेत्रों में उनकी प्रेरक और महत्वाकांक्षी प्रकृति उन्हें भीड़ से अलग पहचान देती है.
यह भी पढ़ें: Iron Ring Benefits: क्या लोहे का छल्ला कम करता है शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या का असर, जानें पहनने के फायदे
वित्त, व्यापार और निवेश
मूलांक 1 वाले जातक पैसों को समझदारी से कमाते और खर्च करते हैं. बैंकिंग, रियल एस्टेट, निवेश या व्यापार उनके लिए लाभकारी क्षेत्र हैं. सही निर्णय लेने की उनकी क्षमता यहां और भी ज्यादा फायदा देती है.
कला, मीडिया और खेल
प्रतिस्पर्धा उन्हें उत्साहित करती है. इसलिए कलाकार, लेखक, निर्देशक या स्पोर्ट्सपर्सन के रूप में वे अपनी ऊर्जा और प्रेरणा दिखा सकते हैं. इन क्षेत्रों में सफलता उनकी मेहनत और रणनीति पर निर्भर करती है.
तकनीक और इंजीनियरिंग
इनोवेशन और डिज़ाइन में रुचि रखने वाले मूलांक 1 वाले लोग इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं. नए समाधान निकालना और टीम का नेतृत्व करना उनके लिए आसान होता है.
सफलता के लिए टिप्स
मूलांक 1 वालों को अपने अहंकार और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखना चाहिए. आत्म-अनुशासन और धैर्य से वे हर चुनौती को पार कर सकते हैं. सूर्य पूजा, तांबे का छल्ला पहनना और सही दिशा में काम करना उनके लिए शुभ माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: मन में जब भी आए नेगेटिव थॉट्स, याद करें नीम करोली बाबा की ये बातें; बुरे विचार हो जाएंगे छूमंतर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
14 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines