Numerology by Birth Date: आपकी डेट ऑफ बर्थ क्या है? आपका जन्म किस तारीख को हुआ था? आप किस तरह का दान किया करते हैं? क्या आपके लिए दान करना सही है या नहीं? क्या आप दान-पुण्य करने के दौरान कोई गलती तो नहीं कर रहे है? इन सभी सवालों का जवाब आज हम आपको अंक ज्योतिष के जरिए देने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष की तरह ही व्यक्ति के जीवन में अंक ज्योतिष का महत्व है। आप नंबर के जरिए जान सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहेगा? आपके लिए कौन सा अंक शुभ है और कौन सा नहीं? आप ये भी पता कर सकते हैं कि तारीख में जन्मे लोगों को किस तरह का दान करना चाहिए?
क्या है दान का महत्व?
किस तरह का दान करना किस बर्थ डेट वाले के लिए सही है? ये जानने से पहले दान का महत्व जान लीजिए। दरअसल, हिन्दू धर्म में दान का खास महत्व होता है। शास्त्रों में इससे संबंधित कई नियम के बारे में बताया जाता है। मान्यता है कि हर इंसान को अपनी मेहनत की कमाई का 10वां हिस्सा जरूर निकालना चाहिए और उसे दान में देना चाहिए या फिर किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी चाहिए। अच्छे कर्मों से व्यक्ति को तरक्की और समाज में मान-सम्मान मिलता है। आइए जान लेते हैं कि किस जन्म तिथि वाले लोगों को नोटों का दान नहीं करना चाहिए और किस तरह का दान फलदायी होता है।
क्या है आपकी जन्म तिथि?
अंक ज्योतिष के अनुसार 1 से लेकर 9 तक के मूलांक होते हैं। जन्म तिथि के जरिए व्यक्ति की भविष्य या उनके लिए कौन से अंक शुभ हैं? उनके लिए क्या करना सही है या क्या नहीं? इन सबके बारे में भी बताया गया है। अगर आपकी जन्म तिथि 2, 4, 6, 7, 11, 16, 18, 21, 24, 26 और 31 है, तो आपके लिए नोटों का दान करना शुभ नहीं होता है। ऐसे लोगों को अपने भाग्य चमकाने के लिए इस तरह का दान नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- इन 4 राशियों की किस्मत चमकाएंगे शनिदेव
किस तरह का दान है फलदायी?
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की जन्म तिथि 2, 4, 6, 7, 11, 16, 18, 21, 24, 26 और 31 है, उन्हें सिक्कों का दान करना चाहिए। 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्के का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा। सिक्कों के साथ-साथ आपको आप संतरा, केला, अमरूद आदि फलों का भी दान करना चाहिए।
सिक्के के दान करने का फायदा
सिक्कों का दान करके आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं और जीवन में आपको स्थिरता भी मिलती है। आप आर्थिक तौर पर मजबूत होते हैं और समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है।
शाम के समय न करें इन चीजों का दान
शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को कभी भी सूर्यास्त के बाद दूध, दही और हल्दी का दान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको किसी व्यक्ति को खाना भी सूर्यास्त के बाद न तो खिलाना चाहिए और ना ही खुद खाना चाहिए। पैसों का लेन-देन भी शाम को न करें। इस तरह के काम करना शुभ नहीं होते हैं। ऐसे व्यक्ति को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines