Navratri 2022: नवरात्रि के सातवें दिन मातारानी की कालरात्रि माता के रूप में पूजा की जाती हैं। मां कालरात्रि माता को संकट हरने वाली और नकारात्मक शक्तियों को दूर करने वाली माना जाता हैं। नवरात्रि में मां कालरात्रि की पूजा करने से इंसान को कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में देवी कालरात्रि की आराधना से संतान के सुख की प्राप्ति होती है। मध्य प्रदेश के इंदौर में मां कालरात्रि का एक ऐसा मंदिर है जहां निसंतान दंपत्ति बच्चे की चाहत में नवरात्र में मां की पूजा करते हैं। इस मंदिर में लोगों की अटूट आस्था है। लोगों का मानना है कि मंदिर में एक बार गोद भरवा लेने के बाद उनके आंगन में किलकारियां जरूर गूंजती हैं।
अभी पढ़ें – इनके प्यार में आएगी मजबूती, सभी मूलांक वाले यहां जानें आज का अपना अपना राशिफल
इंदौर में मां कालरात्रि के इस मंदिर में संतान की चाह रखने वाले दंपत्ति आते हैं। नवरात्रि में निसंतान दंपत्ति मां के इस मंदिर में पूजा करने आते हैं। यहां लोगों की ऐसी मान्यता है कि एक बार मंदिर में गोद भरवाने के बाद लोगों की संतान प्राप्ति की इच्छा निश्चित रूप से पूरी होती है।
यहां पर आने वाले भक्त मां को तीन नारियल चढ़ाकर गोद भरने की याचना करता है। इस मंदिर के पुजारी श्रद्धालुओं को गले में बंधन बांधने के लिए मौली का धागा देते हैं। याचक को पांच हफ्तों तक यह धागा गले में बांधना होता है।
अभी पढ़ें – इनके रिश्ते में मजबूती से बढ़ेगा प्यार, सभी मूलांक वाले यहां जानें आज का अपना अपना राशिफल
यदि मुराद पूरी हो गई तो नियमानुसार पांच नारियलों का तोरण यहां के पेड़ पर बांधना होता है। अगर आप कभी इंदौर स्थित इस मंदिर का दर्शन करने जाएंगे तो मंदिर में लगे पेड़ पर ऐसे सैकड़ों तोरण बंधे हुए देखेंगे।
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता, लम्बोष्टी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी।
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा, वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines