Navratri 1st Day: हिंदू पंचांग के अनुसार, कल यानी 15 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का अधिक महत्व होता है। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के प्रतिपदा तिथि को शुरू होकर नवमी को समाप्त होती है। शास्त्र कों के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के नव स्वरूपों में से शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त कब है, मां शैलपुत्री की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और प्रिय भोग के बारे में विस्तार से जानेंगे। तो आइए जानते हैं।
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, नवरात्रि के प्रतिपदा तिथि को अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना करना शुभ माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 38 मिनट से लेकर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। यानी कलश स्थापना का समय 45 मिनट का होगा।
यह भी पढ़ें- 100 साल बाद शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा अकूत धन लाभ
मां शैलपुत्री की पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, नवरात्रि के प्रतिपदा तिथि के दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री की पूजा कलश स्थापना होने के बाद यानी सुबह के 11 बजकर 38 मिनट से दोपहर के 12 बजकर 23 मिनट के बीच में कर सकते हैं।
मां शैलपुत्री की पूजा विधि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी पूजा में विधि-विधान का बहुत महत्व होता है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन यानी मां शैलपुत्री की पूजा के लिए सबसे पहले प्रातकाल उठकर स्नान करें। इसके बाद मां दुर्गा का ध्यान करते हुए कलश स्थापना करें और मां शैलपुत्री को कुमकुम और अक्षत अर्पित करें। अक्षत अर्पित करने के बाद मां का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें। मंत्र का जाप करने के बाद मां शैलपुत्री को सफेद फूल अर्पित करें और आरती उतारकर भोग लगाएं।
मां शैलपुत्री का प्रिय भोग
शास्त्र के अनुसार, मां शैलपुत्री को सफेद दिखने वाले खाद्य पदार्थ जैसे खीर, चावल सफेद मिठाई आदि इन चीजों का भोग अर्पित करें। इसके साथ ही आप गाय के घी का भोग भी लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2023: 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है नवरात्रि, जानें 9 दिनों तक क्या करें और क्या नहीं
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 hr agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
7 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
23 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines