Most Wise Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में कुंडली में राशियों की स्थिति और ग्रहों के असर से कुछ राशि के जातक (व्यक्ति) न केवल बेहद बुद्धिमान होते है, बल्कि जो भी काम करते बेहद चतुराई से करते हैं। प्रैक्टिकल लाइफ में ऐसे लोगों को ‘पर्सन विद स्मार्ट ब्रेन’ कहा जाता है। ये व्यक्ति शारीरिक रूप से चाहे जैसे हों, लेकिन इनकी दिमागी शक्ति एक अलग दर्जे की होती है और इन्हें स्मार्ट वर्कर माना जाता है। आइए जानते है, किन राशियों के व्यक्तियों हैं ऐसे गुण और चेक करें कि इनमें कहीं आप भी तो नहीं?
कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सबसे बुद्धिमान राशियों की बात आती है तो कन्या राशि वाले सबसे आगे हैं। ये किताबी ज्ञान में पारगंत होने के साथ इनमें प्रैक्टिकल अप्रोच बहुत जबरदस्त होता है। इन्हें अलग ढंग से और कभी-कभी तो अतरंगी ढंग से काम करते हुए देखा जा सकता है। इसका कारण यह है कि ये समस्याओं और परेशानियों को हल करने के लिए हर बात, हर चीज पर बारीक और पैनी नजर रखते हैं। यही कारण है कि इस राशि के लोग बड़ी चतुराई से मुश्किलें आसान कर देते हैं।
कुंभ राशि
वैदिक ज्योतिष में कुंभ राशि के जातक न केवल बुद्धिमान बल्कि थोड़े रहस्यमय भी माने गए हैं। कुंभ का अर्थ होता है घड़ा, बाहर से देखने पर यह खाली है या भरा यह कहना मुश्किल है। यदि भरा भी है तो कितना, इसकी थाह नहीं लगती है। इस राशि के जातक नए विचारों और कॉन्सेप्ट को बहुत तेजी अपनाते हैं। इस कारण से ये ‘आउट ऑफ दी बॉक्स’ सोच पाने के काबिल होते हैं। इसलिए इनके सामने कोई समस्या ठहर ही नहीं पाती है। ये अपनी स्मार्ट बुद्धि से हर समस्या को बड़ी स्मार्टली हल कर लेते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोग बुद्धिमान होने के साथ ही कुछ नया सीखने और खोज करने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसलिए ये मुश्किल परिस्थितियों को अच्छे से संभालने में बहुत काबिल होते हैं। किसी चीज या समस्या को देखने का इनका नजरिया औरों से अलग होता है। अपनी प्रखर लेकिन व्यवहारिक बुद्धि के कारण ये लोग केवल अपने वर्ग के लोगों में नहीं बल्कि दूसरे समुदायों में भी लोकप्रिय होते हैं। इनके इंटेलीजेंस कारण अक्सर लोग इनसे सलाह भी मांगते हैं।
ये भी पढ़ें: Temples of India: यहां होती है कुत्तों की पूजा, इस मंदिर में कांतारा करते हैं Puppy का नामकरण
ये भी पढ़ें: दुर्योधन की पत्नी महासुंदरी भानुमती की कहानी, पति की मृत्यु के बाद क्यों किया अर्जुन से विवाह, पढ़ें पूरी कथा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
16 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines