Rajlakshmi Yoga 2025: 20 जुलाई 2025 की सुबह 6:11 बजे चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। इससे वे यहां पहले से मौजूद शुक्र के साथ युति बनाएंगे। यह ज्योतिषीय घटना कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ होगी। दरअसल चंद्रमा मन, भावनाओं और शांति के कारक हैं, जबकि शुक्र प्रेम, सौंदर्य, धन और सुख के प्रतीक हैं। वृषभ राशि शुक्र की अपनी राशि है और चंद्रमा यहां उच्च के होते हैं, जिससे इस राशि में दोनों ग्रहों की ताकत बढ़ जाती है।
चंद्रमा और शुक्र की युति से वृषभ राशि में राजलक्ष्मी योग बनेगा, जो धन, समृद्धि और सुख के लिए बहुत शुभ माना जाता है। यह योग 20 जुलाई 2025 से ढाई दिन तक प्रभावी रहेगा। यह योग धन लाभ, प्रेम में मधुरता, रचनात्मकता और पारिवारिक सुख को बढ़ाएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इस योग से लाभ होगा?
वृषभ राशि
यह युति वृषभ राशि वालों के प्रथम भाव में होगी, जिससे उनके व्यक्तित्व में आकर्षण, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। वृषभ राशि वालों को धन लाभ, नई नौकरी या व्यापार के अवसर और लव लाइफ में खुशी मिल सकती है। यह समय निवेश, संपत्ति खरीदने या नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए शुभ है। आपका सामाजिक रुतबा बढ़ेगा और परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।
उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करें।
कर्क राशि
यह युति कर्क राशि के एकादश भाव में होगी, जो आय और सामाजिक मेलजोल का भाव है। इससे कर्क राशि वालों को धन लाभ होगा। इसके साथ आपके जहां भी पैसे फंसे हुए हैं, वहां से भी आपको वापस मिल जाएंगे। आपको दोस्तों या भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। लव और मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी और नौकरी में प्रमोशन या व्यापार में मुनाफा हो सकता है। सामाजिक नेटवर्क बढ़ेगा, जिससे नए अवसर खुलेंगे।
उपाय: शुक्रवार को मंदिर में दूध या खीर का दान करें और ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।
कन्या राशि
यह युति कन्या राशि वालों के नवम भाव में होगी, जो भाग्यवृद्धि और आध्यात्मिक प्रगति के लिए शुभ है। कन्या राशि वालों को करियर में नए अवसर, शिक्षा में सफलता और लंबी यात्राओं से लाभ मिलेगा। आपका परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यह समय नई योजनाओं को शुरू करने के लिए अनुकूल है।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 21 बार जाप करें।
तुला राशि
यह युति तुला राशि वालों के आठवें भाव में होगी, जो अचानक लाभ और परिवर्तन का भाव है। तुला राशि वालों को अप्रत्याशित धन लाभ, जैसे विरासत, बोनस या निवेश से फायदा हो सकता है। प्रेम और पार्टनरशिप में गहराई आएगी, लेकिन सावधानी बरतनी होगी। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और रहस्यमयी अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का 11 बार जाप करें।
मकर राशि
यह युति मकर राशि के पंचम भाव में होगी, जो प्रेम, संतान और रचनात्मकता का भाव है। मकर राशि वालों को प्रेम संबंधों में मधुरता, रचनात्मक कार्यों में सफलता, और संतान से जुड़े मामलों में खुशी मिलेगी। शिक्षा और निवेश में भी लाभ होगा। यह समय रचनात्मक प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए अच्छा है।
उपाय: चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 21 बार जप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- भारी मुसीबतों का सामना कर सकती हैं ये 5 राशियां, सूर्य के कर्क में प्रवेश से होगा नुकसान
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines