Chandra Gochar 2026: नए साल 2026 का आरंभ हो गया है. ज्योतिष दृष्टि से इस साल का पहला दिन खास है क्योंकि सुबह-सुबह चंद्र ग्रह का गोचर हो गया है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को चंद्र ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश हुआ है, जिसके स्वामी मन, सुख, मानसिक स्थिति, वाणी और माता के दाता यानी चंद्र ग्रह खुद हैं. साल के पहले दिन चंद्र ग्रह का ये गोचर सुबह 1 से सुबह 2 बजे के बीच हुआ है. उम्मीद है कि चंद्र के इस गोचर से कई दिनों तक कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा.
आज हम आपको पंचांग की मदद से उन्हीं तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भाग्य आज साल के पहले दिन से आने वाले कई दिनों तक बुलंदियों पर रहेगा.
वृषभ राशि
साल का पहला दिन और आने वाला लंबा समय वृषभ राशि वालों के लिए चंद्र गोचर के सकारात्मक प्रभाव से मंगलमय रहेगा. जहां घर में आपकी बातों को अहमियत दी जाएगी, वहीं घर से बाहर समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा. कामकाजी लोग पूरे उत्साह के साथ अपने कार्य को करेंगे और बड़ी सफलता हासिल करेंगे. पारिवारिक जीवन की बात करें तो किसी बड़ी समस्या का आपको सामना नहीं करना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: नए साल का पहला दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा लकी, पढ़ें 1 जनवरी 2026 का राशिफल
तुला राशि
चंद्र गोचर के सकारात्मक प्रभाव से तुला राशि वालों के जीवन में स्थिरता आएगी. आप पहले से ज्यादा समय अपने घरवालों के साथ बिताएंगे, जिससे अच्छा महसूस होगा. इसके अलावा रिश्तों में आई दूरियां कम होंगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें आपको ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी. विवाहित जातक अपने संबंधियों के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं.
मीन राशि
वृषभ और तुला के अलावा मीन राशि वालों का भाग्य भी आज यानी साल 2026 के पहले दिन से मजबूत रहेगा. आप अपनी मेहनत से मुश्किल से मुश्किल काम को करने में सफल होंगे. इसके अलावा आर्थिक लाभ कमाने के शानदार अवसर मिलेंगे. रिश्तों की बात करें तो उन्हें लेकर आप परेशान नहीं रहेंगे, बल्कि हर मोड़ पर परिवारवालों का सहयोग मिलेगा. इसके अलावा आज से आने वाले कुछ दिनों तक आपकी सेहत भी ठीक रहेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines