Mantra for Money and Prosperity: हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन हमेशा खुशहाल रहे। इसके लिए वह हर संभव कोशिश करता है लेकिन कई बार विपरीत परिस्थिति भी जिम्मेदार होती है। वैसे तो शास्त्रों में दुख और दरिद्रता को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं लेकिन आज हम आपको धन की कमी को दूर करने और दरिद्रता से छुटकारा पाने लिए दुर्गा सप्ताशती में दिए गए एक ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इसके लिए कारगर साबित हो सकता है।
मार्कण्डेय पुराण का हिस्सा है दुर्गा सप्तशती
मार्कण्डेय पुराण अठारह (18) पुराणों में एक है। दुर्गा सप्तशती में दिए गए तमाम 700 मंत्र इसी पुराण से लिए गए हैं। दुर्गा सप्तशती में एक ऐसे मंत्र का उल्लेख किया गया है जिसका विधिवत जाप करने से दुख और दरिद्रता दूर होने की मान्यता है। हालांकि इस मंत्र का विधिवत जाप करने पर दुख और दरिद्रता धीरे-धीरे दूर होने लगती है।
दुख और दरिद्रता को दूर करने के लिए मंत्र
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः
स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्र्यदुःखभयहारिणि का त्वदन्या
सर्वोपकारकरणाय सदाऽऽर्द्रचित्ता ॥
कैसे करें मंत्र-जाप
धर्म-शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय बताते हैं कि दुर्गा सप्तशती का मंत्र बेहद प्रभावशाली है। पंडित जी बताते हैं कि इस मंत्र का विधिवत और रोजाना जाप करने से दुख और दरिद्रता खत्म हो जाती है। इस मंत्र के जाप से लिए सबसे अच्छा समय सुबह का है। मंत्र जाप की विधि यह है कि इसके लिए सबसे पहले पूजा स्थान पर नहाकर बैठना चाहिए। इसके बाद गंगाजल से खुद को शुद्ध करें। फिर तिल के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद मंत्र जाप शुरू करें।
यह भी पढ़ें: कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा 2024, जानें
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines