हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आप भी घर पर दूध फाड़कर बनाते हैं पनीर? तो खुद बिगाड़ रहे हैं अपना भाग्य! जानिए कैसे

Milk in Astrology: भारतीय संस्कृति में दूध को काफी पवित्र माना गया है। प्राचीन मान्यता है कि घर पर दूध को फाड़कर पनीर बनाना शुभ नहीं होता है और इसका भाग्य पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं, इसका ज्योतिषीय कारण क्या है और इससे जीवन पर क्या-क्या नेगेटिव असर होते हैं?

विज्ञापन

Milk in Astrology: अच्छे स्वास्थ्य के लिए दूध और दूध से बनी सामग्रियों जैसे दही, मक्खन, पनीर, घी आदि बेहद महत्वपूर्ण हैं। लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि दूध और उससे बनी वस्तुओं का ज्योतिषीय महत्व भी बहुत ज्यादा है। भारतीय संस्कृति में दूध हमेशा पवित्र माना गया है। पहले के जमाने में घर के बड़े-बुजुर्ग घर पर दूध को फाड़ने से मना करते थे। ज्योतिषीय मान्यता है कि यह अशुभ होता है। यहां तक यदि दूध किसी कारण से खुद फट जाता है, तो उसे भी बेहद अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं, घर पर दूध फाड़कर पनीर बनाना क्यों अशुभ माना जाता है, इससे किस ग्रह का दोष लगता है और जीवन पर क्या-क्या नकारत्मक असर होते हैं?

दूध से संबंधित हैं ये ग्रह

यदि आप भी घर पर दूध फाड़कर पनीर बनाते हैं, तो आप खुद अपना भाग्य बिगाड़ रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सफेद रंग के सभी जलीय पदार्थों पर चंद्रमा अधिकार होता है। इसलिए दूध का संबंध सीधे तौर पर चंद्रमा से है, जो नवग्रहों में बेहद महत्वपूर्ण ग्रह है। इसका किसी व्यक्ति की कुंडली में शुभ होना बेहद जरूरी माना गया है।

दूध फाड़ने से क्या होता है?

घर पर दूध फाड़ने के लिए प्रायः नींबू, इमली का पानी, विनेगर या अन्य खट्टी चीजों का इस्तेमाल होता है। ज्योतिष शास्त्र में खट्टी और कसैली चीजों में अशुभ ग्रह केतु का वास माना गया है। जब आप दूध फाड़ने के लिए उसमें नींबू का रस मिलाते हैं, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इससे चंद्रमा और केतु मिलन होता है। यह मिलन बेहद अशुभ माना गया है। बता दें कि जब चंद्रमा का मिलन केतु से होता है, तो चंद्र ग्रहण लगता है। इससे चंद्र दोष बढ़ता है, जिसका जीवन पर पर काफी नकारात्मक असर होता है।

विज्ञापन

जीवन पर होते हैं ये असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा मन, मस्तिष्क, चेहरे की आभा, माता, दाहिनी आंख, कफ, चांदी, दूध आदि के कारक और स्वामी ग्रह हैं। मान्यता है कि घर पर दूध फाड़कर पनीर बनाने से जीवन के इन सभी पहलुओं पर बुरा असर होता है।

  • आपका मन बेचैन रह सकता है, मानसिक अशांति बढ़ सकती है और कोई मनोरोग हो सकता है।
  • माता जी की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। बार-बार घर पर पनीर बनाने से वे लंबे समय के लिए बीमार हो सकती हैं।
  • आपकी आंख, विशेष कर दाहिनी आंख, से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। शरीर में में कफ मात्रा बढ़ सकती है, जो अनेक स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है।
  • आपकी मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है, जिसका नकारात्मक असर हर प्रकार के कामकाज पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी पहनते हैं हाथ में कई महीनों तक कलावा? तो जान लें रक्षा सूत्र से जरूरी ये खास बातें

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Kawad Yatra 2024: कांवड़ यात्रा कब शुरू होगी? जानें सावन मास में इस यात्रा का महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola