Manglik Dosh Upay in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में मांगलिक दोष मंगल ग्रह से जुड़ा बताया गया है। ज्योतिष विद्या के जानकार धनंजय पांडेय के अनुसार, मांगलिक दोष कुंडली में मंगल के असंतुलित होने से उत्पन्न होता है। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि जातक की कुंडली में मंगल की स्थिति कैसी है। बहरहाल मांगलिक दोष को दूर करने के लिए 7 ज्योतिषीय उपायों के बारे में बता रहे हैं।
मांगलिक दोष को दूर करने के 5 उपाय
मंगलवार का व्रत- मांगलिक दोष को दूर करने के लिए मंगलवार का व्रत रखना अच्छा माना गया है। दरअसल यह दिन मंगल ग्रह से जुड़ा है। इसलिए मंगलवार का व्रत रखने से मांगलिक दोष शांत होता है।
हनुमान जी की पूजा- मंगल दोष को दूर करने के लिए हनुमाजी की पूजा बेहद प्रभावशाली मानी गई है। ऐसे मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करने से मांगलिक दोष दूर हो सकता है। हनुमान चालीसा, बजरंगबाण का पाठ करने से भी यह दोष शांत होता है। इसके अलावा हनुमान जी को लाल सिंदूर, लाल फूल चढ़ाने से भी मंगल दोष के राहत मिलती है।
मूंगा रत्न- मांगलिक दोष से राहत पाने के लिए मूंगा भी धारण किया जाता है। इससे मंगल संतुलित रहता है। इसके अलावा मंगल के बीज मंत्र “ओम् क्रां क्रीं कौं सः भौमाय नमः” इस मंत्र का रोजाना कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।
मंगल दोष पूजा- मान्यता है कि उज्जैन के महावीर नाथ मंदिर में मंगल दोष की शांति कराने से यह दोष दूर होता है।
कुंभ विवाह- कुंडली के मांगलिक दोष को दूर करने के लिए विवाह से पहले कुंभ विवाह करवाना अच्छा माना गया है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन मंगलमय बना रहता है।
यह भी पढ़ें: सूर्य देव कर गए धनु राशि में प्रवेश, जानें किन्हें रहना होगा सतर्क
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
12 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
16 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines