हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

3 दिन बाद होगा मंगल का गोचर, इन 4 राशियों को कर देगा मालामाल

विज्ञापन

Mangal Gochar: मई माह में कई ग्रहों का गोचर हो रहा है। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन के चलते सभी राशियों पर न्यूनाधिक प्रभाव होगा। ज्योतिषियों के अनुसार 10 मई को मंगल ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इसी प्रकार बुध भी दस मई को मेष राशि में उदय होगा। इस तरह इन दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन 4 राशियों के लिए विशेष शुभ रहने वाला है। जानिए इन 4 राशियों के बारे में

यह भी पढ़ें: सभी कष्टों की काट है हनुमान चालीसा की ये चौपाई, ऐसे करें प्रयोग

किन राशियों के लिए शुभ रहेगा मंगल का राशि परिवर्तन (Mangal Gochar)

मेष राशि

बुध के उदय और मंगल के गोचर के कारण वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे परन्तु विफल रहेंगे। यदि क्रोध पर नियंत्रण रख पाएं तो व्यापार में लाभ कमाएंगे। समाज में भी आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

मंगल का गोचर सिंह राशि वालों के लिए विदेश यात्रा करने के योग बना रहा है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मुकदमे भी जल्दी सुलझा लेंगे। ऑफिशियल काम के सिलसिले में आपको दूरस्थ स्थानों की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपके लिए शुभ रहेंगी।

यह भी पढ़ें: अपनी राशि अनुसार करें भगवान की पूजा, खुद किस्मत का देवता आपकी सेवा करेगा

कन्या राशि

बुध का उदय होना कन्या राशि वाले जातकों को नौकरी और व्यापार में जबरदस्त लाभ दिलाएगा। इनकम के नए सोर्स बनेंगे और आप अपने सभी सपने पूरे कर पाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

तुला राशि

बुध का उदय तुला राशि के लिए सैलरी इंक्रीमेंट और प्रमोशन के अवसर लेकर आ रहा है। कलीग्स और अधिकारियों के सपोर्ट के चलते कोई बड़ा जिम्मेदारी का पद भी मिल सकता है। इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे, हालांकि कुल मिलाकर आपका बैंक बैलेंस बहुत अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें