हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mangal Gochar 2025: मंगल के गोचर से 3 राशिवालों की होगी मौज, मिलेगा भाग्य का साथ और भर जाएगी तिजोरी

Mangal Gochar 2025: साहस, ऊर्जा, शक्ति और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल का गोचर राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. मंगल के गोचर करने से कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और खूब पैसा कमाएंगे. मंगल ग्रह की स्थिति में परिवर्तन से किन्हें लाभ होगा चलिए जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Mangal Gochar 2025: मंगल ग्रह 12 दिसंबर को मूल नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर करेंगे. मंगल ग्रह का नक्षत्र पद गोचर 3 राशियों के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. मंगल ग्रह का नक्षत्र गोचर 7 दिसंबर को होगा. इसके बाद पद नक्षत्र गोचर 12 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर होगा. मंगल का यह गोचर राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. इससे 3 राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी परेशानियों का समापन होगा. चलिए इन तीन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

मंगल के पद नक्षत्र गोचर से इन्हें होगा लाभ

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा होगा. आपको इस गोचर से शुभ फल मिलेंगे. घर और वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है. आप आलस को दूर कर सकेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आप विरोधियों पर जीत हासिल कर सकेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Samsaptak Rajyog: 2026 में देवगुरु बृहस्पति बनाएंगे समसप्तक राजयोग, इन 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के लिए मंगल के गोचर से सुख-सौभाग्य के रास्ते खुलेंगे. आपकी धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होंगी. आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अच्छा है. आप कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो इससे आपको बड़ी कामयाबी मिल सकती है. आप आसानी से चुनौतियों पर पार पा सकेंगे. आपके लिए समय अच्छा रहेगा.

मकर राशि

विज्ञापन

मंगल का पद नक्षत्र गोचर मकर राशि वालों को खास लाभ देगा. मकर राशि के लोग खर्चे पर काबू कर सकेंगे और धन बचा पाएंगे. घर-परिवार में चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा. आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. आय के नए स्त्रोत बनेंगे. आपके लिए समय अच्छा रहेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. मंगल ग्रह की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola