Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के प्रभावशाली ग्रहों में से एक मंगल ग्रह की हर हलचल और गतिविधि का सभी राशियों सहित देश-दुनिया के कार्य-व्यवहार पर पड़ता है। ग्रहों के सेनापति माने गए मंगल अचल संपत्ति, साहस, आत्मविश्वास, सेना, युद्ध, पराक्रम, बड़े भाई , प्रशासनिक नेतृत्व आदि कारकों के स्वामी ग्रह हैं। मंगल ग्रह जब नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो इन सभी पहलुओं पर पड़ता है। शनिवार 27 जुलाई को मंगल ग्रह सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र से निकलकर चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करेंगे। रोहिणी नक्षत्र में मंगल गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियां इससे सबसे अधिक फायदे में रहेंगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं।
रोहिणी नक्षत्र में मंगल गोचर का राशियों पर असर
मेष राशि
रोहिणी नक्षत्र में मंगल गोचर का मेष राशि के जातकों के जीवन पर अनुकूल असर होने की संभावना है। आपमें नई ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास का संचार होगा। आपके विचारों में दृढ़ता आएगी। उचित कर्म के प्रति सकारात्मक कदम उठाने से लाभ होगा। धन आमद के नए स्रोत बनने से आर्थिक मजबूती आएगी। नौकरी, व्यापार और करियर सहित हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। बड़े भाई-बहन से भरपूर प्यार मिलेगा। जमीन-जायदाद के विवाद समाप्त हो जाएंगे। परिवार से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के जीवन पर रोहिणी नक्षत्र में मंगल गोचर का सकारात्मक प्रभाव होने के योग हैं। आपके व्यक्तित्व में एक नया निखार आएगा। स्टूडेंट्स जातकों की क्रिएटिविटी में वृद्धि होगी। आपको टैलेंट दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं। साझेदारी के व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होने के योग हैं। आपका परिचय अनुभवी लोगों से होगा, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सब संतोषजनक रहने की संभावना है।
सिंह राशि
रोहिणी नक्षत्र में मंगल गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी सोच और काम में स्थिरता आएगी, स्टूडेंट्स जातकों को उनके करियर को लेकर दुविधाएं समाप्त होंगी। अनुभवी सीनियर का साथ प्राप्त होगा। धन कमाने की आपकी चाहत कामयाब होगी। आमदनी के नए-नए रास्ते बनेंगे। व्यापार में प्रगति होने के योग हैं, लाभ के मार्जिन में उछाल आ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग हैं। सेना की नौकरी की तैयारी में जुटे लोग सेलेक्ट हो सकते हैं। धन की आमद बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। फैमिली लाइफ बहुत खुशनुमा रहेगी।
ये भी पढ़ें: मरने के बाद जब एक दिन के लिए जिंदा हुए कर्ण, कुंती से की मुलाकात, जानें क्या है पूरी कहानी
ये भी पढ़ें: इंसान को धीरे-धीरे कंगाल बना सकती हैं ये 7 आदतें, शास्त्र कहते हैं जितना जल्द हो बदल दें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
19 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines