Mangal Gochar 2024: 12 जुलाई, 2024 से मंगल ग्रह वृषभ राशि में प्रविष्ट हो रहे हैं। अपनी स्वराशि मेष को छोड़ शुक्र की राशि में गोचर करने से मंगल ग्रह का असर कुछ राशियों के सकारात्मक रहने के योग हैं, तो कुछ राशियों पर इसका नेगेटिव असर पड़ सकता है। बता दें, मंगल ग्रह वैदिक ज्योतिष के बड़े और शक्तिशाली ग्रहों में से एक हैं, जिनके राशि परिवर्तन से जीवन पर व्यापक असर पड़ता है। 12 जुलाई से होने वाले इस राशि परिवर्तन से 3 राशियों के जातकों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के जीवन पर वृषभ राशि में मंगल गोचर से नकारात्मक असर हो सकते हैं। जीवन में आलस और टालमटोल की प्रवृत्ति विकसित होगी। इससे काम के परिणाम और गुणवत्ता पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। आय अर्जित करने के आपके प्रयास असफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। आपकी आय में कमी आने के संकेत हैं। स्टूडेंट्स जातकों को भी पढ़ाई के लिए धन की समस्या से जूझना पड़ सकता है। धन की कमी से अच्छे संस्थान में एडमिशन मिलने में दिक्कतें आएंगी। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रह सकता है।
मकर राशि
वृषभ राशि में मंगल गोचर मकर राशि के जातकों के लिए अलाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपको अचानक धन की हानि होने के योग हैं। हेल्थ की कोई गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है, जो काफी खर्चीली सिद्ध हो सकती है। पुराने या नए किसी भी प्रकार के निवेश से नुकसान होने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों को मेहनत के बाद भी एग्जाम में अच्छे नंबर नहीं आने की संभावना है। परिवहन व्यवसाय से जुड़े जातकों को भारी नुकसान हो सकता है। उनकी गाड़ियों का एक्सीडेंट होने के योग हैं। कामकाज में विलंब के चलते नौकरीपेशा जातकों का डिमोशन भी हो सकता है। दांपत्य जीवन में रिश्ते में कड़वाहट आने के योग हैं।
कुंभ राशि
मंगल ग्रह के वृषभ राशि में गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों के जीवन पर प्रतिकूल असर हो सकता है। मानसिक रूप से अशांति बढ़ सकती है। स्वभाव में कठोरता या जिद्दीपन आपके बने बनाए काम को बिगाड़ सकता है। कोई गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम सामने आने की संभावना है, जिससे आपका चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। करियर में बाधाएं आने के योग हैं, समय पर प्रोजेक्ट पूरा न होने से एग्जाम में फेल हो सकते हैं। ऑफिस में कलीग से संघर्ष होने के योग हैं। आप पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। जमीन और मकान की परचेज या सेल संभलकर करें। धोखा मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।
ये भी पढ़ें: शादी के दिन बारिश लाएगी जीवन में तबाही या खुशहाली, जानें क्या कहती हैं मान्यताएं
ये भी पढ़ें: चंद्र दोष को दूर भगाएंगे ये 5 ज्योतिष उपाय, वरना रुक जाएगी पर्सनल और प्रोफेशनल तरक्की
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines