Mangal Gochar 2024 in Meen Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल देव को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। साथ ही इन्हें उर्जा, भूमि, साहस और गुस्सा का कारक ग्रह भी माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस समय मंगल देव कुंभ राशि में विराजमान हैं, लेकिन सूर्य ग्रहण के कुछ दिन बाद ही अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। मंगल देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों को लाभ प्राप्त होगा, तो कुछ राशियों को हानि हो सकती है। बता दें कि मंगल देव की कृपा से राशियों को कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
कब होगा मंगल का गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान समय में मंगल देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। लेकिन कुछ दिन बाद यानी 23 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे। मंगल देव अपनी राशि परिवर्तन अब जून में करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 23 अप्रैल के बाद मंगल देव सीधे 1 जून को दोपहर 3 बजकर 36 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि इस बीच मंगल देव अपना दो बार नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। मंगल देव पहला नक्षत्र परिवर्तन 27 अप्रैल को उत्तर भाद्रपद में करेंगे और दूसरा 14 मई को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 2 राशि के लोगों को धन का लाभ होगा। आइए उन दो राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कन्या राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, कन्या राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन धन लाभ लेकर आएगा। 23 अप्रैल के बाद कन्या राशि वाले लोगों पर मंगल देव की कृपा बनी रहेगी। ऐसे में कन्या राशि वाले लोग जमीन-जायदाद की खरीददारी कर सकते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। किसी भी कार्य में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल देव वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह हैं। साथ ही वृश्चिक राशि वाले लोगों के आराध्य देव हनुमान जी हैं। बता दें कि 23 अप्रैल को मंगल देव के राशि परिवर्तन करने से वृश्चिक राशि वाले लोगों पर हनुमान जी और मंगल देव की कृपा बनी रहेगी। हनुमान जी के आशीर्वाद से किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको कारोबार में लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर बनेगा मीन राशि में त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों को मिलेगी धन-दौलत
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि पर बनेंगे 5 दुर्लभ राजयोग, इन 5 राशि के लोगों की बदल जाएगी किस्मत
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण पर ये 5 राशि वाले रहें सावधान, बस कुछ दिन बाद हो जाएंगे मालामाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines