Trigrahi Yoga: पंचांग की गणना के अनुसार जुलाई माह में सिंह राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। इस योग को अत्यन्त शक्तिशाली और प्रभावशाली माना गया है। इस योग का सभी राशियों तथा सेक्टर्स पर व्यापक असर होगा। आप भी कुछ आसान से उपाय करके इस शुभ संयोग का लाभ उठा सकते हैं।
क्या होता है त्रिग्रही योग (Trigrahi Yoga)
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी तीन ग्रह एक साथ एक भाव या राशि में आते हैं तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। यह एक दुर्लभ योग है जो त्रिग्रही योग में शामिल ग्रहों की प्रकृति के आधार पर शुभ या अशुभ हो सकता है। हालांकि यह अत्यन्त शक्तिशाली और त्वरित प्रभाव देने वाला होता है। परन्तु यदि योग में शामिल तीनों ग्रह एक-दूसरे के विरोधी या शत्रु हैं तो उनके असर से प्रभावित व्यक्ति पूरी तरह नष्ट भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: ये 5 संकेत बताते हैं कि आदमी का अच्छा वक्त आने वाला है
बुध, शुक्र और मंगल से बन रहा है त्रिग्रही योग
पंचांग के अनुसार 25 जुलाई 2023, मंगलवार को सुबह 4.26 बजे शुक्र, बुध और मंगल ने सिंह राशि में युति बना ली है। इस प्रकार सिंह राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। ज्योतिष में मंगल को उग्र तथा ऊर्जावान ग्रह माना गया है जो शुक्र के साथ तटस्थ भूमिका में रहता है। शुक्र को भोग, विलास, दाम्पत्य सुख, प्रेम, कला, यौन संबंधों आदि का कारक माना गया है। बुध की बात करें तो इसे बुद्धि, वाणी और व्यापार कौशल का ग्रह माना गया है।
ज्योतिष के नियमानुसार ये तीनों ही ग्रह आपस में मिलकर शुभ युति का निर्माण कर रहे हैं। इसके चलते सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव होगा। हालांकि जिनकी जन्मकुंडली में मंगल, बुध या शुक्र प्रतिकूल होंगे, उनके लिए यह नुकसानदायक रह सकता है। ऐसे में उन्हें निम्न उपाय करने चाहिए।
यह भी पढ़ें: रात 9 बजे बाद करें हनुमानचालिसा का पाठ, बजरंग बली दर्शन देकर पूरी करेंगे आपकी हर इच्छा
अधिकतम लाभ के लिए करें ये उपाय
- प्रत्येक मंगलवार को बंदरों को गुड़-चने का भोग लगाएं।
- बुधवार को हाथी को गन्ना खिलाएं तथा गणेशजी का व्रत करें।
- शुक्रवार को भगवान शिव तथा मां पार्वती की पूजा करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
7 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines