Makar Sankranti 2026 Horoscope: हर साल देशभर में धूमधाम से मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. इस दिन लोग ग्रहों के राजा सूर्य की पूजा करते हैं और पतंग उड़ाते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 14 जनवरी 2026, वार बुधवार को मकर संक्रांति का जश्न मनाया जाएगा. बुधवार को दोपहर में 3 बजे के आसपास सूर्य ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे. हालांकि, इससे पहले सुबह 12 बजे मन-माता के दाता चंद्र ग्रह का अनुराधा नक्षत्र में गोचर होगा. चंद्र ग्रह का ये गोचर वृश्चिक राशि में रहते हुए होगा. चलिए जानते हैं किन 3 राशियों की किस्मत मकर संक्रांति पर ग्रह गोचर से चमकने वाली है.
वृषभ राशि:-
वृषभ राशि वालों के लिए मकर संक्रांति का दिन और उसके आसपास का समय अच्छा रहेगा. यदि आप धन कमाने के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं तो उस कार्य में सफलता मिलेगी. साथ ही आर्थिक स्थिति को कुछ समय के लिए बल मिलेगा. इसके अलावा जॉब कर रहे जातकों की भी प्रगति होगी. हालांकि, सोच-समझकर लिए गए नए फैसलों से लाभ होगा. इस दौरान परिवार वालों के साथ संबंध भी आपके मजबूत रहेंगे.
ये भी पढ़ें- Shadashtak Drishti Yog 2026: 31 जनवरी से इन 4 राशियों को कई मामलों में मिलेगी सफलता, 2 बार बनेगा षडाष्टक दृष्टि योग
सिंह राशि:-
मकर संक्रांति के आसपास का समय सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. यदि आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी. इसके अलावा पुराने निवेश से भी कुछ लाभ मिलने की संभावना बन रही है. हालांकि, इस दौरान आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस नहीं पहुंचेगी, बल्कि मान-सम्मान बढ़ेगा. यदि आप अपने गुस्से पर काबू रखेंगे तो घर के सदस्यों के साथ संबंध खराब नहीं होंगे.
मकर राशि:-
वृषभ और सिंह के अलावा मकर संक्रांति का दिन मकर राशि वालों के लिए भी अनुकूल रहेगा. रिश्तों में ज्यादा मन-मुटाव उत्पन्न नहीं होंगे. इसके अलावा घर का माहौल अनुकूल रहेगा. नए अवसर से नौकरीपेशा जातकों के करियर में स्थिरता आएगी. इसके अलावा कारोबारियों के लिए नई साझेदारी लाभदायक साबित होगी. संपत्ति का सौदा करना भी इस दौरान हर उम्र के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
13 mins agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines