Mahalaxmi Vrat 2023 Kab Hai: सनातन धर्म में हर एक त्योहार का बहुत ही अधिक महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महालक्ष्मी व्रत का त्योहार 22 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महालक्ष्मी व्रत भाद्रपद माह में 16 दिन तक रखे जाते हैं। इस व्रत की शुरुआत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर इसका समापन अश्विन माह के कृष्णु पक्ष की अष्टमी तिथि तक होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महालक्ष्मी व्रत के दिन मां लक्ष्मी की पूजा पाठ मंत्र का जाप किया जाता है। ऐसा करने से धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर में धन-धान्य की कभी भी कमी नहीं होती है। तो आइए महालक्ष्मी व्रत के शुभ तिथि, पूजा विधि और महत्व के बारे में जानते हैं।
महालक्ष्मी व्रत 2023 शुभ तिथि
पंचांग के अनुसार, महालक्ष्मी व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होकर अश्विन माह के कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि तक रहने वाला है।
महालक्ष्मी व्रत 2023 शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, महालक्ष्मी की शुभ मुहूर्त 22 सितंबर 2023 को दोपहर 01:35 बजे से लेकर 23 सितंबर 2023 दिन शनिवार को दोपहर 12:17 मिनट पर खत्म हो जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस साल महालक्ष्मी व्रत 15 दिनों तक ही मनाई जाएगी।
महालक्ष्मी व्रत महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महालक्ष्मी व्रत का त्योहार दुख और दरिद्रता का नाश करने के लिए किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी जातक व्रत करता है उससे मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है। इसके साथ ही घर से आर्थिक स्थिति ठीक कर देती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जो भी जातक व्रत रखता है उसका खोया हुआ धन, राजपाट और संपत्ति पुनः मिल जाता है। महाभारत के अनुसार, इस व्रत को पांडवों ने श्री कृष्ण के कहने पर किया था।
यह भी पढ़ें- बेहद ईमानदार होते हैं इस अक्षर वाले लोग, दूसरों की मदद के लिए हमेशा रहते हैं तैयार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines