Magh Purnima 2024 Upay: सनातन धर्म में पूर्णिमा की तिथि को देव तिथि के रूप में माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन व्रत करने का भी महत्व होता है। कहा जाता है कि यह सबसे सर्वश्रेष्ठ व्रतों में से एक है। बता दें कि पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने का महत्व होता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में माघी पूर्णिमा यानी माघ मास की पूर्णिमा आज यानी 24 फरवरी 2024 को है। आज इस खबर में जानेंगे आखिर माघी पूर्णिमा के दिन क्या-क्या किया जाए जिससे शुभ फल की प्राप्ति हो सके। साथ ही इस दिन किस तरह से पूजा करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- क्या मृत्यु के बाद आत्मा को 3 मार्गों से गुजरना पड़ता है, गरुड़ पुराण में बताई गई है ये बातें
दान-स्नान करने का पुण्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू धर्म में माघी पूर्णिमा खास महत्व है। बता दें पूर्णिमा के दिन स्नान और दान पुण्य करने से मनोकामना पूर्ण होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो लोग माघी पूर्णिमा के दिन दान-स्नान करते हैं उन्हें देह त्यागने के बाद पवित्र आत्मा को फल मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। साथ ही इस दिन अपने समर्थ के अनुसार, दान-पुण्य भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Mahashivratri and Shivratri: महाशिवरात्रि और शिवरात्रि में क्या है खास अंतर, जानें धार्मिक कारण
पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन जो लोग गंगा स्नान नहीं कर पाते हैं या उन्हें गंगा स्नान करने से डर लगता है, तो वह घर पर ही नहाने वाला पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। जो लोग सच्चे मन से घर पर ही गंगा स्नान करते हैं उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
शास्त्र के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन नहाने वाला पानी में गंगाजल की कुछ बूंद के साथ काला तिल डालकर स्नान करने से आत्मा को पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें- साल 2024 का अंतिम महीना 4 राशियों के लिए बेहद शुभ, हर क्षेत्र में कमाएंगे खूब नाम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
6 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines