Magh Month 2026 Rashifal: साल 2026 की शुरुआत में माघ के महीने का आरंभ हो रहा है, जो धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से खास है. पंचांग के मुताबिक, 2026 में 4 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक माघ का महीना चलेगा. इस दौरान स्नान-दान और भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ होता है. साथ ही मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है. गौरतलब है कि इस बार माघ के महीने में चार शक्तिशाली ग्रह शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध का राशि परिवर्तन हो रहा है.
सबसे खास बात ये है कि इन चारों ग्रहों का गोचर मकर राशि में ही होगा. 13 जनवरी को शुक्र, 14 जनवरी को सूर्य, 16 जनवरी को मंगल और 17 जनवरी को बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे. चलिए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए माघ का महीना ग्रह गोचर के शुभ प्रभाव से यादगार साबित होगा.
मेष राशि-
माघ माह के दौरान मेष राशि वालों को किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है. खासकर, सेहत में आपको अपनी काफी सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में किसी दोस्त की मदद से सुधार होने के योग हैं. यदि आप संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो उसका सौदा इस महीने में करना आपके लिए और आपके परिवार वालों के लिए लाभकारी रहेगा. जिन जातकों के ऊपर कर्ज चढ़ा हुआ है, वो यदि थोड़ा-सा प्रयास करेंगे तो वक्त से पहले ही लोन चुका देंगे.
तुला राशि-
महापुण्यदायी माघ का महीना तुला राशि वालों के लिए बेस्ट रहेगा. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण भाग्य का हर काम में पूरा सहयोग मिलेगा. इसके अलावा आपकी शादी की बात भी आगे बढ़ सकती है. घर में सकारात्मक वातावरण रहने से विवाहित जातकों का मानसिक तनाव दूर होगा और वो अपनी सेहत को सुधारने पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि भगवान खुद ही आपका साथ दे रहे हैं. उम्मीद है कि इस दौरान आपको एक बार भी धन की कमी का एहसास नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- Paush Purnima 2026: आज पौष पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त में इस विधि से करें पूजा, दूर होंगे कष्ट और होगा महालाभ
वृश्चिक राशि-
मेष और तुला के अलावा वृषभ राशि वालों के लिए भी माघ का महीना अनुकूल रहेगा. यदि आप अच्छे कर्म और मेहनत करेंगे तो कामयाबी आपके कदम चूमेगी. इसके अलावा आप अपनी कोई बुरी आदत को छोड़ने में सफल होंगे. जिन लोगों को अपने सपनों का राजा या रानी अभी तक नहीं मिली है, उनके लिए ये महीना लकी रहेगा क्योंकि सामने से आपके लिए रिश्ता आ सकता है. सेहत का साथ भी आपको इन दिनों मिलेगा. जो लोग कुछ नया सीखने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें उसमें सफलता मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines