Magh Gupt Navratri 2024 Date: माघ माह के गुप्त नवरात्रि आज यानी 10 फरवरी 2024 से शुरू हो रहे हैं और समाप्ति 18 फरवरी 2024 को होगी। माघ माह की गुप्त नवरात्रि माघ माह की गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा के नव स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। बता दें कि गुप्त नवरात्रि की शुरुआत माघ माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और समाप्ति शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि होगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार की गुप्त नवरात्रि सर्वार्थ सिद्धि और रवियोग में बन रहे हैं। जिससे नवरात्रि का अधिक फल हो गया है। जो लोग मां दुर्गा की उपासना के साथ पूजा करेंगे उनको कई गुना फल की प्राप्ति होगी। तो आइए आज इस खबर में जानेंगे गुप्त नवरात्रि के शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना मुहूर्त और देवी दुर्गा के साथ और किसकी पूजा की जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- चंद्र देव की कृपा से होली के बाद 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्रि की शुभ मुहूर्त 10 फरवरी को सुबह 8 बजकर 45 मिनट सेलेकर 10 बजकर 10 मिनट तक है। यानी घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 1 घंटा 25 मिनट तक है। वहीं दूसरी घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 10 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 58 मिनट है। यानी कुल घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 44 मिनट तक का है। इस शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के ये हैं असरदार उपाय, एक बार जरूर अजमाएं
गुप्त नवरात्रि की पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के नव दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा गुप्त रुप से की जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, गुप्त नवरात्रि सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। दृक पंचांग के अनुसार, माघ के गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 10 फरवरी दिन शनिवार से हो रही है। यह नवरात्रि तांत्रिक, अघोरी और साधकों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
बता दें कि गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की भी पूजा की जाती है। 10 महाविद्याओं का नाम कुछ इस प्रकार है- काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर, भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी या कमला माता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में कामख्या मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें- कल से इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, बुध कर रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
9 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
12 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines