हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Sign: 31 दिसंबर को बनेगा साल का आखिरी षडाष्टक योग, इन 3 राशियों का धन दौलत के साथ बढ़ेगा मान सम्मान

Lucky Zodiac Sign: 31 दिसंबर 2025 को साल का आखिरी बुध अरुण षडाष्टक योग बन रहा है। आइए जानते हैं, बुध की बुद्धि और अरुण की क्रिया का संगम साल 2026 में किन 3 राशियों के लिए सफलता और मान सम्मान की गारंटी बनेगा? चेक करें, क्या यह आपके लिए अवसरों और धन सम्मान की नई दिशा लेकर आएगा?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Sign: षडाष्टक योग एक ऐसा वैदिक ज्योतिषीय योग है, जो अपने नेगेटिव असर के लिए अधिक जाना जाता है और अक्सर चुनौतीपूर्ण स्थितियां लेकर आता है। लेकिन जब यह योग जब यह योग सही राशि में शुभ ग्रहों से से बनता है, तो यह सकारात्मक ऊर्जा, नई योजनाओं में सफलता और आर्थिक लाभ देता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 31 दिसंबर को इस साल यानी 2025 का आखिरी षडाष्टक योग बन रहा है, जो बुध और अरुण (यूरेनस) ग्रह के संयोग से बनेगा।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 31 दिसंबर को बनने वाला बुध अरुण का षडाष्टक योग विशेष रूप से कार्य, योजना और व्यक्तिगत विकास के लिए अनुकूल माना जा रहा है। क्योंकि, यह योग तब बनेगा, जब बुध ग्रह धनु राशि में और अरुण ग्रह वृषभ राशि में विराजमान होंगे। इस प्रकार साल के आखरी दिन बुध यानी बुद्धि और अरुण यानी साहस और क्रिया का संयोजन हो रहा है, जो साल 2026 में 3 राशियों के लिए संतुलित निर्णय, सोच और कार्य में सफलता, सम्मान और धन आगमन का संकेत दर्शा रहा है, आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

यह भी पढ़ें: Murti Puja Niyam: घर और परिवार का सुख-चैन छिन जाने की बड़ी वजह बनती हैं ये 3 मूर्तियां, जानें क्या कहता है शास्त्र

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इस दिन आपका आत्मविश्वास और साहस अपने चरम पर रहेगा। नए काम में हाथ आजमाने का यह सही समय है। बिजनेस या करियर में आपको अचानक लाभ या बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। धन और मान सम्मान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। छोटे निवेश या योजनाओं में लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय सोच समझकर निर्णय लेने का रहेगा। बुध और अरुण का संयोजन आपकी बुद्धि और क्रियाशीलता को संतुलित कर देगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त होगी। धन संबंधित मामलों में अचानक फायदा मिल सकता है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियों का अवसर मिलेगा। इस दिन किए गए प्रयास लंबे समय तक लाभ दे सकते हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह योग नए अवसरों और सफलता का प्रतीक है। आपके विचार स्पष्ट रहेंगे और साहसिक निर्णय लेने में आसानी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कई लोग आपके अनुभव और सलाह की सराहना करेंगे। इस दिन की ऊर्जा आपको नए प्रोजेक्ट और योजनाओं में सफलता दिला सकती है।

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जब भी आप कठिनाइयों में हों, याद करें नीम करोली बाबा की ये बातें; दिख जाएगा सही रास्ता

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola