Lucky Stone: ज्योतिष के अनुसार हर रत्न का संबंध नौ ग्रहों से होता है। ग्रहों की मजबूती के लिए भी रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। हर रत्न का अपना खास महत्व होता है। रत्न शास्त्र के अनुसार नवरत्नों में से एक मोती रत्न भी है, जिसका संबंध चंद्रमा से होता है। मोती धारण करने के कई सारे लाभ बताए गए हैं। हर तरह की सुख-सुविधा, जीवन में सुख-शांति और मन में शांति के लिए मोती को धारण करने की सलाह दी जाती है। शास्त्रों में कुछ राशि के लिए मोती धारण करना उत्तम है तो कुछ राशि के जातकों को मोती धारण करने से नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं जिनके लिए मोती को धारण करना लाभकारी होता है।
इन 3 राशियों की किस्मत खोल सकता है मोती
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मोती धारण करना लाभकारी रहेगा। जीवन में उतार-चढ़ाव चल रहा है या आप खुद के गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं तो मोती को धारण कर लीजिए। आपको लाभ हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए भी मोती पहनना शुभ है। इससे नकारात्मकता दूर होने के साथ-साथ जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आपकी किस्मत खोलने के लिए मोती की खास भूमिका हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए मोती को धारण करना अच्छा माना जाता है। जीवन में सफलता की ओर आप आगे बढ़ेंगे। नकारात्मक प्रभाव दूर रहेंगे। धन लाभ के साथ सुख-सुविधा का आनंद उठा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों की किस्मत चमका सकता है हीरा, जानें धारण करने की विधि और होने वाले लाभ
ये 3 राशियां न धारण करें मोती रत्न
- सिंह राशि
- तुला राशि
- धनु राशि
मोती पहनने की विधि क्या है?
मोती को हमेशा चांदी की अंगूठी या पेंडेंट में धारण करना चाहिए। मोती को कनिष्ठा अंगुली में पहनना चाहिए। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार शुक्ल पक्ष के सोमवार की रात को मोती पहनना चाहिए। चाहें तो पूर्णिमा तिथि को मोती धारण किया जा सकता है। पहनने की विधि कुछ इस तरह है कि आपको गंगाजल से पहले मोती को शुद्ध कर लेना है। इसके बाद घर के मंदिर में भगवान शिव के सामने रखकर धूपबत्ती दिखाएं। इसके बाद मोती को धारण कर लें।
मोती पहनने के फायदे
- गुस्से पर काबू होता है।
- बोलचाल में मधुरता आती है।
- मन और दिमाग शांत रहता है।
- मन में सकारात्मक विचार आते हैं।
- मानसिक बीमारी से मुक्ति मिलती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- सावधान! भूलकर भी इन 4 राशियों के लोग न पहनें कछुए की अंगूठी, वरना…
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines