ज्योतिष दृष्टि से ये दिन बेहद महत्वपूर्ण है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 28 अप्रैल 2025 को वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही आयुष्मान योग और सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस दिन शनि का भी गोचर होगा।
कर्मफल दाता शनि का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है जो एक तय समय में नक्षत्र गोचर करते हैं। 28 अप्रैल 2025 को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस बार शनि देव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि शनि गोचर का आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 28 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल।
मेष राशि
सोमवार का दिन शादीशुदा जातकों के लिए रोमांस के मामले में बेहतरीन रहने वाला है। आपको खुश करने के लिए जीवनसाथी कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल लोगों का किसी दोस्त के प्रति झुकाव बढ़ेगा। आप उनके साथ घूमने जाने की इच्छा भी जाहिर कर सकते हैं।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 11
वृषभ राशि
हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है या जो रिलेशनशिप में आए हैं, वो दोपहर बाद पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। वहीं जो जातक सिंगल हैं, उनका अधिकतर समय घर की सफाई करते हुए व्यतीत होगा।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 08
मिथुन राशि
सिंगल लोग किसी दोस्त से अपने प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाइए। विवाहित जातक साथी संग समय नहीं बिता पाएंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिसके चक्कर में व्यस्त रहेंगे।
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ अंक- 20
कर्क राशि
कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत रहेगी, जिसके कारण सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्यार मिल सकता है। विवाहित कपल का रिश्ता गहरा होगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 21
सिंह राशि
सिंगल जातकों को शनि देव की विशेष कृपा से उनका पहला प्यार वापस मिल सकता है। उम्मीद है कि सोमवार को आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। विवाहित जातक खुश रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और दिल खोलकर आपसे बात करेंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 05
कन्या राशि
शनि देव की विशेष कृपा से सिंगल जातकों की मुलाकात उनके सच्चे प्यार से हो सकती है। शादीशुदा जातक पार्टनर के साथ वक्त बिताएंगे, जिससे अच्छा महसूस होगा।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 17
तुला राशि
विवाहित जातक पार्टनर की जरूरतों पर ध्यान दें और उनके साथ समय बिताने की कोशिश करें। अन्यथा धीरे-धीरे आपका रिश्ता कमजोर होता चला जाएगा। सच्चे जीवनसाथी की तलाश सिंगल लोगों की जारी रहेगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 21
ये भी पढ़ें- इन 3 राशियों की लगेगी वॉट, 16 मई तक शनि के नक्षत्र में शुक्र के होने से रहें सावधान!
वृश्चिक राशि
रिलेशनशिप में मौजूद जातक पार्टनर के साथ मजेदार व खुशी के पल साझा करेंगे। विवाहित जातकों के लिए ये दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 10
धनु राशि
पिछले कुछ समय से यदि आप अपने साथी से बात करना चाह रहे थे लेकिन मौका नहीं मिल रहा था तो सोमवार को खुलकर अपने दिल की बात उनसे कहेंगे। उनके साथ बातचीत करके आपको बहुत अच्छा लगेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 16
मकर राशि
विवाहित जातकों के रिश्ते में गंभीरता आएगी। जीवनसाथी को अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा, जिसके बाद वो कुछ बड़े कदम उठा सकते हैं।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 09
कुंभ राशि
सिंगल जातक इस बात की उम्मीद न रखें कि उनकी किसी खास इंसान से मुलाकात होगी। दिनभर आप किसी न किसी कारण बिजी रहेंगे। कपल का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 28
मीन राशि
जीवनसाथी संग झगड़ा होने की संभावना है। इसलिए धैर्य रखें और अपने गुस्से को कंट्रोल करने का प्रयास करें। जो लोग सिंगल हैं, वो घर की परेशानियों के चलते परेशान रहेंगे।
शुभ रंग- ब्लू
शुभ अंक- 18
ये भी पढ़ें- Video: रंक से राजा बनने से पहले सपने में दिखाई देती हैं ये 2 चीजें, क्या आपने देखीं कभी?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines