हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सितंबर माह में आएंगे 22 पर्व, व्रत एवं त्यौहार, खाने-पीने के इन नियमों का भी रखना होगा ध्यान

विज्ञापन

Hindu Festivals: हिंदू कैलेंडर के छठे माह भाद्रपद मास की शुरूआत हो चुकी है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भाद्रपद माह पूरे सितंबर माह में ही चलेगा। इस माह में कई बड़े पर्व और त्यौहार आएंगे। इनकी सभी की सूची इस प्रकार है।

यह भी पढ़ें: आज ही करें Vastu के ये उपाय, जमकर आएगी नींद, कमाएंगे खूब पैसा भी

सितंबर माह में आएंगे ये व्रत-त्यौहार

2 सितंबर – कजली तीज
3 सितंबर – संकष्टी चतुर्थी व्रत
4 सितंबर – रक्षा पंचमी
5 सितंबर – हल षष्ठी व्रत
6 सितंबर – बुधाष्टमी व्रत, कालाष्टमी एवं थदड़ी चेहलम
7 सितंबर – कृष्ण जन्माष्टमी, रोहिणी व्रत
8 सितंबर – गोगा नवमी
10 सितंबर – अजा एकादशी
12 सितंबर – भौम प्रदोष व्रत
17 सितंबर – विश्वकर्मा जयंती, वराह जयंती
18 सितंबर – हरतालिका व्रत, रोट तीज
19 सितंबर – गणेश चतुर्थी, दक्षलक्षण पर्व आरंभ
20 सितंबर – ऋषि पंचमी
23 सितंबर – राधा अष्टमी
24 सितंबर – सुगंध दशमी
27 सितंबर – प्रदोष व्रत
28 सितंबर – अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन
29 सितंबर – पूर्णिमा, श्राद्ध पक्ष का आरंभ

भाद्रपद माह में आएंगे कुल 22 पर्व एवं व्रत-त्यौहार (Hindu Festivals)

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार भाद्रपद माह में 18 दिनों में कुल 22 पर्व एवं व्रत-त्यौहार आएंगे। इस माह की शुरूआत कजली तीज से होगी और अंत पूर्णिमा के श्राद्ध से होगा। इस माह में दो तीज, दो चतुर्थी, दो एकादशी एवं दो ही प्रदोष आएंगी। इनके अलावा एक अमावस्या एवं एक पूर्णिमा आएगी।

यह भी पढ़ें: अगर शत्रु को गिफ्ट में देंगे ये चीजें तो तुरंत बर्बाद हो जाएगा

भाद्रपद माह में करना होता है कई नियमों का पालन

इस माह को कर्म और बुद्धि के संतुलन तथा साधना का पर्व माना गया है। भाद्रपद में ही चातुर्मास भी आता है जो स्वयं पर नियंत्रण करने का साधन माना गया है। इस माह में कृष्ण जन्माष्टमी तथा गणेश चतुर्थी जैसे पर्व भी आएंगे। इसलिए इस पूरे माह में कई नियमों का विधान किया गया है। इस माह में गुड़ एवं दही अथवा इनसे बनी वस्तुओं का सेवन वर्जित माना गया है। इनके साथ ही जमीकंद, मांसाहार एवं शराब का सेवन भी पूरी तरह निषेध बताया गया है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें