हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पं. धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक शाम के समय एक काम को करने से घर में छा जाएगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी भी जाती हैं रूठ

Lakshmi Tips: पं. धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक कुछ कार्यों को करने से मां लक्ष्मी रूठकर घर से चली जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शाम के समय किस एक काम को करने से धन की हानि होती है।

विज्ञापन
Lakshmi Tips According to Dhirendra Krishna

Lakshmi Tips of Dhirendra Krishna Shastri: ऐसा देखने को मिलता है कि अक्सर लोग आर्थिक नुकसान से परेशान रहते हैं। इस बारे में ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, ऐसा धन की देवी मां लक्ष्मी के रूठ जाने पर होता है। इस संबंध में पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने भी अपने विचार व्यक्ति किए हैं। बागेश्वर बाबा ने कहा कि शाम के समय अपने पड़ोसी को भी नमक नहीं देना चाहिए। दरअसल इस संबंध में शास्त्र-पुराणों के ज्ञान पर आधारित खास बातों का संदर्भ भी दिया है। आइए पं. धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक जानते हैं कि किन वजहों से मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं और किन गलतियों की वजह से धन की देवी नाराज होकर घर से चली जाती हैं।

शाम के समय भूलकर भी न दें किसी को नमक

प्रसिद्ध कथा वाचक बागेश्वर धाम के आचार्य पं. धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, शाम के समय यानी सूर्यास्त के वक्त कभी भी पड़ोसी, रिश्तेदार और मित्र को नमक नहीं देना चाहिए। फिर चाहे वह कितना भी प्यारा क्यों ना हो। जो व्यक्ति शाम के समय ऐसा करता है, उसके जीवन में हमेशा दरिद्रता छाई रहती है। ऐसे लोगों के घर से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं।

घर में न करें माता-पिता और अतिथियों का अपमान

आचार्य पं. धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक जिस घर में माता-पिता, गुरु और अतिथियों का अपमान होता है वहां मां लक्ष्मी पल भर के लिए भी नहीं ठहरती हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन बातों का भी हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

थाली में भोजन परोसकर न छोड़ें

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जिस घर में महिलाएं आटा गूंथकर रख देती हैं। फिर अगले दिन उस आटे का रोटी पकाने में इस्तेमाल करती हैं। वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती हैं। इसके अलावा परोसी हुई थाली को कभी भी ज्यादा देर तक नहीं छोड़ना चाहिए। बल्कि परोसा हुआ भोजन ग्रहण कर लेना चाहिए, नहीं तो मां लक्ष्मी घर से रूठकर चली जाती हैं। फिर इंसान कुछ भी कर ले उसके घर में दरिद्रता छाई ही रहती है।

यह भी पढ़ें: Diwali 2023: दिवाली पर दिखे छिपकली तो जरूर करें यह एक काम, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा खूब धन लाभ

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola